ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (GNIOT) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 24 एवं 25 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इंजीनियरिंग इनोवेशन, कंप्यूटिंग एंड मैनेजमेंट (ICEICM 2026)” का हुआ भव्य शुभारंभ
ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (GNIOT) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 24 एवं 25 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इंजीनियरिंग इनोवेशन, कंप्यूटिंग एंड मैनेजमेंट (ICEICM 2026)” का हुआ भव्य शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा स्थित ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (GNIOT) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 24 एवं 25 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इंजीनियरिंग इनोवेशन, कंप्यूटिंग एंड मैनेजमेंट (ICEICM 2026)” का भव्य शुभारंभ किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन प्रतिष्ठित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) रविंद्र कुमार सिन्हा, विशिष्ट अतिथि श्री प्रीत यादव तथा मुख्य वक्ता डॉ. अनुराग सिंह (एनआईटी दिल्ली) शामिल रहे। प्रोफेसर डॉ. धीरज गुप्ता, निदेशक (इंजीनियरिंग संस्थान) ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन *ICEICM 2026* इंजीनियरिंग, कंप्यूटिंग और मैनेजमेंट के क्षेत्र में नवीनतम शोध, नवाचार और विचारों के आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में देश-विदेश से आए विद्वानों, शोधकर्ताओं और उद्योग विशेषज्ञों की भागीदारी इसे और अधिक समृद्ध बनाती है। उन्होंने आगे कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य उभरती तकनीकों, जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्मार्ट इंजीनियरिंग और सतत विकास के क्षेत्र में नए दृष्टिकोण प्रस्तुत करना तथा अकादमिक और उद्योग के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करना है। यह आयोजन शोध को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ युवा शोधकर्ताओं को वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान करता है। इस कार्यक्रम का संचालन सिविल इंजीनियरिंग विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. श्रीजा कक्कर द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं सुसंगठित रूप से किया जा रहा है। सम्मेलन संयोजक डॉ. मोहित गुप्ता ने उद्घाटन संबोधन में बताया कि यह आयोजन वैश्विक स्तर पर शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं उद्योग विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में देश-विदेश से 830 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से कठोर समीक्षा प्रक्रिया के बाद 235 उच्च गुणवत्ता वाले शोध पत्र प्रस्तुति हेतु चयनित किए गए हैं। सम्मेलन में अमेरिका, रूस, उज़्बेकिस्तान सहित विभिन्न देशों से आए विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यानों के माध्यम से नवीनतम तकनीकी शोध, नवाचार और उद्योग-शैक्षणिक सहयोग पर प्रकाश डाला। चयनित शोध पत्रों को टेलर एंड फ्रांसिस – CRC प्रेस, ESCI इंडेक्स्ड जर्नल एवं अन्य प्रतिष्ठित जर्नल्स में प्रकाशन का अवसर दिया जाएगा। साथ ही सभी स्वीकृत शोध पत्रों के सार (Abstracts) को ISBN सहित “बुक ऑफ एब्स्ट्रैक्ट्स” में प्रकाशित किया गया है। इस सम्मेलन की थीम “इंजीनियरिंग इनोवेशन, कंप्यूटिंग एवं मैनेजमेंट” वर्तमान तकनीकी परिवेश में अत्यंत प्रासंगिक है, जिसमें सिविल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सतत विकास एवं प्रबंधन जैसे विभिन्न विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। संस्थान के प्रबंधन एवं निदेशक मंडल के मार्गदर्शन तथा आयोजन समिति के अथक प्रयासों से यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है। उद्घाटन सत्र में सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों को शोध, नवाचार एवं सहयोग के माध्यम से समाज और तकनीकी विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हमारे नेतृत्व के सतत मार्गदर्शन और समर्थन के बिना संभव नहीं हो पाता। डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, चेयरमैन, GNIOT ग्रुप; श्री गौरव गुप्ता, वाइस चेयरमैन; तथा प्रो. (डॉ.) धीरज गुप्ता, निदेशक महोदय जिनके निरंतर प्रोत्साहन और मार्गदर्शन ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही, प्रो. (डॉ.) मंधीर कुमार वर्मा, सह-संयोजक; प्रो. (डॉ.) बैबसवता मोहापात्रा, आयोजन सचिव; सभी डीन, विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों एवं संपूर्ण आयोजन समिति का विशेष रूप से आभार, जिनके अथक प्रयासों से यह कार्यक्रम भव्य और सफल रूप से संपन्न हो सका। यह दो दिवसीय सम्मेलन शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रहा है।




