भाजपा मंडल अध्यक्षों की सूची हुई जारी, दिनेश भाटी कासना,महेंद्र नागर बादलपुर व गजेंद्र वाल्मीकि दनकौर के बने मंडल अध्यक्ष।
भाजपा मंडल अध्यक्षों की सूची हुई जारी, दिनेश भाटी कासना,महेंद्र नागर बादलपुर व गजेंद्र वाल्मीकि दनकौर के बने मंडल अध्यक्ष।
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा।भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो गई है गौतमबुद्धनगर के कासना मंडल के फिर से दिनेश भाटी को अध्यक्ष बनाया गया है वहीं बादलपुर में महेन्द्र नागर व दनकौर से गजेंद्र वाल्मीकि को अध्यक्ष बनाया गया है दिनेश भाटी जो मूलरूप से पतलाखेड़ा गांव के रहने वाले हैं वह तीसरी बार मंडल अध्यक्ष बने हैं सबसे पहले वह जब मंडल अध्यक्ष बने थे जब जिले में बीजेपी प्रभावी नहीं थी उनकी पार्टी के प्रति लगन को देखकर पार्टी ने यह निर्णय लिया है उन्हें तीसरी बार मंडल अध्यक्ष बनाया है इस बारे में दिनेश भाटी का कहना है कि उनका काम है पार्टी के लिए काम करना पार्टी जो उन्हें जिम्मेदारी देगी उसे वह बखूबी निभाएंगे उन्होंने बताया कि उनका प्रयास रहा है कि सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंच सकें वह कहते हैं कि केंद्र और राज्य की सरकार जनहित में काम कर रही है उनकी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का हर कार्यकर्ता का काम है जिसे वह भी कर रहे हैं उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है वही बादलपुर गांव निवासी महेंद्र नागर को भी मंडल अध्यक्ष बनाया गया है वह कहते हैं कि जो उन्हें जिम्मेदारी मिली है वह ऐसे बखूबी निभाएंगे