एलटी फूड्स ने किडज़ानिया में बच्चों के लिए एक इमर्सिव, कहानी पर आधारित लर्निंग ऐक्सपीरियंस के लिए दावत फैक्ट्री का किया अनावरण
एलटी फूड्स ने किडज़ानिया में बच्चों के लिए एक इमर्सिव, कहानी पर आधारित लर्निंग ऐक्सपीरियंस के लिए दावत फैक्ट्री का किया अनावरण

नोएडा। कंज्यूमर फूड स्पेस की अग्रणी बिलियन डॉलर ग्लोबल एफएमसीजी कंपनी एलटी फूड्स लिमिटेड ने अपने फ्लैगशिप ब्रांड दावत के लिए एक इमर्सिव फैक्ट्री लॉन्च करने के लिए देश के सबसे बड़े इनडोर ऐजुटेनमेंट थीम पार्क किडज़ानिया इंडिया के साथ पार्टनरशिप की है। दावत फैक्ट्री अपनी तरह का पहला ऐक्सपीरिएंशियल सेंटर है जिसे इसलिए डिजाइन किया गया है कि बच्चों को खेत से खाने तक बासमती चावल के सफर के बारे में ऐजुकेट और ऐंगेज किया जा सके।यह नया ऐस्टैब्लिशमेंट 4 से 14 साल के बच्चों को आमंत्रित करता है, जहां वे प्रोडक्शन इंजीनियर की यूनिफॉर्म पहन कर, टीमें बनाकर उस प्रोसेस और टेक्नोलॉजी को खुद अनुभव करते हैं जिनके द्वारा दुनिया का सबसे पसंदीदा फूड ब्रांड दावत बनाया जाता है। 25 मिनट से ज्यादा समय तक, बच्चे पूरी प्रोसेसिंग लाइन को देखते हैं, क्वालिटी पर फैसले लेते हैं, मशीनरी चलाते हैं, और फैक्ट्री से निकलने वाले बेहतरीन बासमती के हर पैकेट के पीछे की ज़िम्मेदारी को समझते हैं। अपनी शिफ्ट पूरी करने पर बच्चे दावत बासमती का 200 ग्राम का पैक और एक ‘डिजिटल सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट’ घर ले जाते हैं, जो एक सर्टिफाइड प्रोडक्शन इंजीनियर के तौर पर सीखे गए उनके काम की पहचान है, जिसे वे अपने पास सहेज सकते हैं।दावत फैक्ट्री को किडज़ानिया सिटी में एक खास चीज़ बनाने वाली बात यह है कि यह लगभग हर भारतीय रसोई में मिलने वाले उत्पाद और उसकी रचना में उपयोग होने वाले विज्ञान, सटीकता और देखभाल के बीच एक निर्बाध सम्पर्क है, जो अक्सर उपभोक्ताओं की नज़रों से छुपा रहता है।
इस अवसर पर एलटी फूड्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अश्विनी अरोड़ा ने कहा, “एलटी फूड्स में, हम उपभोक्ताओं और उनके खाने के बीच गहरा रिश्ता बनाने में विश्वास करते हैं। दावत फैक्ट्री लॉन्च करने के लिए किडज़ानिया इंडिया के साथ हमारा सहयोग बच्चों के लिए अर्थपूर्ण अनुभव रचने की दिशा में एक अहम कदम है, जो उन्हें दुनिया के सबसे पसंदीदा फूड ब्रांड्स में से एक के सफर को समझने में मदद करता है, साथ ही उन्हें कम उम्र से ही कालिटी, इनोवेशन और ज़िम्मेदारी के महत्व के बारे में सिखाता है। धान की खरीद और प्री-क्लीनिंग से लेकर एजिंग, डि-हस्किंग, डि-स्टोनिंग, कलर सॉर्टिंग और फाइनल पैकेजिंग तक यह अनुभव दावत – द फाइनेस्ट को बनाने में इस्तेमाल होने वाली कारीगरी और टेक्नोलॉजी की एक झलक देता है। इस पहल को खास तौर पर सार्थक बनाने वाली बात यह है कि यह नन्हे, जिज्ञासु दिमागों को जुड़ाव का मौका देता है जो यह समझने के लिए उत्सुक हैं कि वे जो खाना खाते हैं वह कैसे बनता है। साथ ही, किडज़ानिया इंडिया जो अपने इनोवेटिव ऐजुटेनमेंट मॉडल के लिए मशहूर है, एक ऐसा डायनामिक प्लैटफॉर्म देता है जहां बच्चे एक सुरक्षित और रोचक वातावरण में रोल-प्ले ऐक्टिविटीज़ के ज़रिए सीख सकते हैं।”किडज़ानिया इंडिया के चेयरमैन, संजीव कुमार, ने कहा, “किडज़ानिया में दावत फैक्ट्री की स्थापना एक ऐसे प्रोडक्ट के सफर को दिखाती है जो हर भारतीय घर के दिल में बसता है। यह इंट्रैक्टिव अनुभव – धान से प्रीमियम बासमती तक के बदलाव को दिखाता है बच्चों और परिवारों को गहरी समझ देता है और उनसे सार्थक जुड़ाव कायम करता है, साथ ही ब्रांड के साथ लम्बे रिश्ते को भी मज़बूत करता है। यह पार्टनरशिप एलटी फूड्स की क्वालिटी, इनोवेशन और उद्देश्यपूर्ण कस्टमर एंगेजमेंट के लिए प्रतिबद्धता दर्शाती है। हमें चावल और फूड स्पेस में ग्लोबल लीडर एलटी फूड्स के साथ मिलकर काम करने पर गर्व है, उनके सहयोग से हम किडज़ानिया में यह इमर्सिव अनुभव बच्चों के लिए उपलब्ध करा रहे हैं।”




