GautambudhnagarGreater noida news

जनगणना प्रशिक्षण शिविर का एसीईओ ने लिया जायज़ा,प्रशिक्षण से नदारद रहने वालों पर दर्ज होगी विभागीय कार्रवाई 

जनगणना प्रशिक्षण शिविर का एसीईओ ने लिया जायज़ा,प्रशिक्षण से नदारद रहने वालों पर दर्ज होगी विभागीय कार्रवाई 

ग्रेटर नोएडा। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकानों की गणना कर सूची तैयार करने के लिए तैनात कर्मचारियों ( प्रगणक) एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हो गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से नॉलेज पार्क-4 स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी एंड मैनेजमेंट परिसर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस शिविर में लगभग 3000 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाना है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, ओएसडी अजय शर्मा और वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह के साथ मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर का जायजा लिया और प्रशिक्षण की अनिवार्यता पर फोकस डाला और जनगणना के कार्य को रुचि पूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए। पहले दिन प्रशिक्षण में 225 कर्मचारियों में से 201 ने प्रशिक्षण लिया और 24 कर्मचारी नदारद मिले। एसीईओे सुमित यादव ने बताया कि इन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और प्रशिक्षण न लेने पर विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button