GautambudhnagarGreater noida news

दादरी में 10 मई को निकलेगा “क्रांति मशाल जुलूस”, शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

दादरी में 10 मई को निकलेगा “क्रांति मशाल जुलूस”, शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की गौरवशाली वर्षगांठ के अवसर पर दादरी की क्रांति धरा पर एक बार फिर देशभक्ति का ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिलेगा। “जय हो एक सामाजिक संस्था (ट्रस्ट)” के तत्वावधान में आगामी 10 मई 2026, दिन रविवार को सांय 6:30 बजे “क्रांति मशाल जुलूस” का आयोजन किया जाएगा। जय हो एक सामाजिक संस्था के संस्थापक संयोजक कपिल शर्मा एडवोकेट ने बताया कि यह जुलूस दादरी नगर पालिका परिषद कार्यालय से प्रारंभ होकर ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्तंभ तक पहुंचेगा, जहां 1857 के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके उपरांत जुलूस दादरी बस स्टैंड स्थित वीर योद्धा राजा राव उमराव सिंह जी की प्रतिमा तक पहुंचेगा, जहां कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि के साथ किया जाएगा। यह “क्रांति मशाल जुलूस” अपने आपे में बेहद ऐतिहासिक होगा। जिसमें बड़ी संख्या में हाथों में क्रांति के प्रतीक मशाल और केसरिया झंडा लेकर चलेंगे। वहीं इस अवसर पर शहीद मंगल पांडे, धन सिंह कोतवाल एवं राजा राव उमराव सिंह जी के अद्वितीय बलिदान और देशभक्ति को स्मरण करते हुए युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने का आह्वान किया जाएगा। जिसके लिए शहीद मंगल पांडे, धन सिंह कोतवाल और राजा राव उमराव सिंह जी की झांकिया जुलूस में मौजूद लोगों में जोश भरते हुए उसका नेतृत्व करते हुए आगे चलेंगी। संस्था के संयोजक संदीप भाटी ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश के वीरों के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों, युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। दादरी की क्रांति धरा एक बार फिर देशभक्ति की मशाल से प्रज्वलित होने जा रही है

Related Articles

Back to top button