GautambudhnagarGreater noida news

नगर कांग्रेस कमेटी बिलासपुर द्वारा बिलासपुर में महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित

नगर कांग्रेस कमेटी बिलासपुर द्वारा बिलासपुर में महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित

ग्रेटर नोएडा। नगर कांग्रेस कमेटी बिलासपुर द्वारा बिलासपुर नगर कांग्रेस कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, बैठक के दौरान महिला आरक्षण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार के खिलाफ मैदानी जवाबी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में प्रशासन एवं सरकारी अमले की निरंकुशता, स्थानीय किसानों की दुर्दशा, भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों की लगातार हो रही अनदेखी और उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नगर वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और प्रशासन का इस्तेमाल जनता की आवाज दबाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महिला आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भी केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए झूठ और भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं के अधिकारों और उनकी राजनीतिक भागीदारी की प्रबल समर्थक रही है, लेकिन आज भाजपा इस मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रही है। हम गांव-गांव और शहरी इलाकों में जाकर इस झूठ का पर्दाफाश करेंगे और सच्चाई जनता के सामने रखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसान आज अपने हक के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनने को तैयार नहीं है। किसानों के साथ हो रहा अन्याय और उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे।बिलासपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष यूनुस कुरैशी ने कहा कि बिलासपुर क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का जवाब केवल मजबूत संगठन और सच्चाई के माध्यम से ही दिया जा सकता है। आज प्रशासन पूरी तरह से सत्ता के दबाव में काम कर रहा है और आम जनता, विशेषकर किसानों और कमजोर वर्गों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। हम कांग्रेस कार्यकर्ता इन मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे।

बैठक में विशेष रूप से उपस्थित कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष हाजी तफसीर आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा हमेशा से भाईचारे, न्याय और समानता पर आधारित रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को बांटने की राजनीति की जा रही है, जिससे देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंच रहा है। महिला आरक्षण हो या किसानों का मुद्दा भाजपा हर विषय को केवल राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है, जबकि कांग्रेस इन मुद्दों को ईमानदारी से हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी को एकजुट होकर इस सच्चाई को जनता तक पहुँचाने का काम करेंगे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने, भाजपा के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने तथा किसानों और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।बैठक में हाजी तफ़्सीर आलम, यूनुस कुरैशी, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ० रतनपाल सिंह, मुकेश शर्मा, महाराज सिंह नागर, निशा शर्मा, नीरज लोहिया, राजेश गोस्वामी, कासिम, सलीम, श्रीति कुमारी, धर्म सिंह जीनवाल, सतीश शर्मा, शमशुल, राजकुमार, अमित कुमार, रमेश वाल्मीकि, हाजी मौहम्मद, शिब्बू लाल, रोबिन, सलमान,आस मौहम्मद, सचिन भाटी, बिन्नू भाटी, नफीस, यामीन, पियूष जाटव आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button