GautambudhnagarGreater noida news

‘आभार’ सम्मान समारोह में आईडब्ल्यूसी नवीन ग्रेटर नोएडा को मिला विशेष सम्मान

‘आभार’ सम्मान समारोह में आईडब्ल्यूसी नवीन ग्रेटर नोएडा को मिला विशेष सम्मान

ग्रेटर नोएडा। अमृता अस्पताल में आयोजित भव्य ‘आभार’ सम्मान समारोह में आईडब्ल्यूसी नवीन ग्रेटर नोएडा तथा उसके पदाधिकारियों और सदस्यों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में क्लब की अध्यक्ष अदिति भारद्वाज को उनके प्रभावशाली नेतृत्व एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष (Best President) के सम्मान से नवाज़ा गया। क्लब को नशा मुक्ति अभियान, जल एवं स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, ब्रांडिंग, परिवार कल्याण सहित विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं के लिए अनेक पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।क्लब की वर्तमान आईएसओ अनीता सिंघला को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं संगठन के प्रति समर्पण के लिए सर्वश्रेष्ठ आईएसओ (Best ISO) सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त आगामी अध्यक्ष अंकिता सिंह, आईएसओ प्रतिभा तथा सचिव शैली गर्ग को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।जिला टीम, आईएसओ चेयरमैन एवं अन्य पदाधिकारियों को भी इस अवसर पर सम्मान प्रदान किया गया। समारोह के दौरान अमृता क्रिकेट स्टेडियम में क्लब द्वारा गणेश वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा।समारोह में क्लब के सभी सदस्यों के सामाजिक कार्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। इस अवसर पर क्लब ने समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम का वातावरण सम्मान, उत्साह एवं सेवा भावना से ओत-प्रोत रहा।

Related Articles

Back to top button