लखनऊ के बड़े हादसे से भी नहीं ले रहे सबक ,अधिवक्ताओं ने बिलासपुर के कॉलेज की अनियमितताओं के विरोध में जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन
लखनऊ के बड़े हादसे से भी नहीं ले रहे सबक ,अधिवक्ताओं ने बिलासपुर के कॉलेज की अनियमितताओं के विरोध में जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा । कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन बिलासपुर गौतम बुद्ध नगर में चल रही अनियमित के विरोध में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया है मौके पर उपस्थित एडीएम साहब को अधिवक्ताओं ने ज्ञापन रिसीव कराया है, पंकज नगर एडवोकेट द्वारा पूर्व में कई बार कॉलेज आफ एजुकेशन बिलासपुर के विरुद्ध शिकायत लिखित में जिलाधिकारी को की गई थी जिसमें कॉलेज आफ एजुकेशन पर सरकारी जमीन कब्जाने,अग्निशमन व्यवस्था न होने जैसी बड़ी कमियां पाई गई हैं लेकिन आज तक प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई कॉलेज आफ एजुकेशन बिलासपुर पर नहीं की गई। इसके विरोध में बुधवार को सैकड़ो अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सोपा है यदि उक्त कॉलेज के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होती है तो जल्दी जिलाधिकारी कार्यालय पर कॉलेज की अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर उपस्थित नीरज भाटी एडवोकेट ने कहा कि आजकल कॉलेज,स्कूल या कोचिंग सेंटर की जो बिल्डिंग बनी हुई है उनमें काफी अनियमितताएं हैं जिससे बच्चों की सुरक्षा तथा भविष्य दोनों ही खतरे में है। हाल ही में लखनऊ जैसी बड़ी घटना हमें सिखाती है की ऐसी अनियमितताओं के विरुद्ध में प्रशासन को कठोर कार्रवाई करते हुए एक्शन लेना चाहिए जिससे बच्चों का सुरक्षा व भविष्य सुरक्षित रह सके ।इस मौके पर मुख्य रूप से विशाल नागर एडवोकेट,कृष्णा भाटी एडवोकेट रिपु गर्ग एडवोकेट इंसाद अली एडवोकेट सचिन भाटी एडवोकेट, दीपक लोहिया एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।।




