GautambudhnagarGreater noida news

राइजिंग स्टार्स अवॉर्ड 2026 के माध्यम से उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

राइजिंग स्टार्स अवॉर्ड 2026 के माध्यम से उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

ग्रेटर नोएडा/गाजियाबाद । गायन, नृत्य, अभिनय एवं अन्य कलाओं में छिपी प्रतिभाओं को पहचान और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से डमरू नोएडा (डीवीपी मोशन पिक्चर्स ) द्वारा “राइजिंग स्टार्स अवार्ड 2026” का आयोजन गाजियाबाद में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य उन बच्चों और युवाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, जिनमें असाधारण प्रतिभा होने के बावजूद उन्हें अपनी कला प्रस्तुत करने का उचित अवसर नहीं मिल पाता।आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में प्रतिभागियों को लाइव स्टेज पर अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। इससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि उन्हें अपने हुनर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की प्रेरणा भी मिलेगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर कुमार, अनुज पियावली, योगेश बीरमपुर और बबलू गौतम उपस्थित रहेंगे। सभी अतिथि अपने हाथों से प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन करेंगे।आयोजकों का कहना है कि राइजिंग स्टार्स अवॉर्ड 2026 केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज में छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें आगे बढ़ाने का एक सार्थक प्रयास है। इस आयोजन के माध्यम से युवा कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने के साथ-साथ मनोरंजन और कला जगत में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा।

Related Articles

Back to top button