GautambudhnagarGreater noida news

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2026 का इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में भव्य शुभारंभ

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2026 का इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में भव्य शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में बुधवार को इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (IHE) 2026 के 9वें संस्करण का भव्य शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय इस बी2बी हॉस्पिटैलिटी एवं होरेका प्रदर्शनी में देश-विदेश के होटल उद्योग, फूड सर्विस, कमर्शियल किचन, हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी, इंटीरियर, वेलनेस और डिज़ाइन क्षेत्र से जुड़े एक हजार से अधिक ब्रांड भाग ले रहे हैं।

 

प्रदर्शनी का उद्घाटन इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड (IEML) के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार, एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स (EPCH) के चेयरमैन डॉ. नीरज खन्ना, पर्चेजिंग प्रोफेशनल फोरम इंडिया (PPFI) के प्रेसिडेंट अमरजीत सिंह आहूजा,Haks कंपनी के सीईओ राजीव सचदेवा सहित हॉस्पिटैलिटी उद्योग की कई प्रमुख हस्तियों ने किया।

इस अवसर पर डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि IHE अब केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारत के हॉस्पिटैलिटी उद्योग का वार्षिक संगम बन चुका है, जहां नवाचार, निवेश और व्यावसायिक साझेदारियों को नई दिशा मिलती है। वहीं डॉ. नीरज खन्ना ने कहा कि यह मंच भारतीय हस्तशिल्प, गुणवत्ता और डिज़ाइन को वैश्विक हॉस्पिटैलिटी खरीदारों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।प्रदर्शनी के पहले दिन होटल इंफ्रास्ट्रक्चर, कमर्शियल किचन, फूड सर्विस उपकरण, स्मार्ट हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी, हाउसकीपिंग, सिक्योरिटी सिस्टम, लाइटिंग और फर्निशिंग से जुड़े नवीनतम उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। पूरे दिन उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के बीच नेटवर्किंग और व्यावसायिक बैठकों का दौर चलता रहा।

इस वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से तैयार ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन ’ पवेलियन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के पारंपरिक व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा ‘पेस्ट्री क्वीन इंडिया 2026’ प्रतियोगिता, कुलिनरी मास्टरक्लास और विभिन्न बी2बी सत्रों ने भी आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया।आयोजकों के अनुसार, 8 अगस्त तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में 10,000 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में 1,000 से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पाद एवं तकनीक प्रदर्शित कर रहे हैं, जबकि 25,000 से अधिक व्यापारिक आगंतुकों के पहुंचने की संभावना है। आगामी दिनों में हॉस्पिटैलिटी डिज़ाइन सिम्पोजियम, हाउसकीपर्स कॉन्क्लेव, मास्टर बेकर्स चैलेंज, कुलिनरी प्रतियोगिताएं और कई ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button