GautambudhnagarGreater noida news

जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में मनाया गया पृथ्वी दिवस

जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में मनाया गया पृथ्वी दिवस

ग्रेटर नोएडा ।प्रधानाचार्या रेनू सहगल के मार्गदर्शन में 20 अप्रैल को जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में पृथ्वी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें प्री-नर्सरी से कक्षा 2 तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने रसोई के कचरे व सूखी पत्तियों से जैविक खाद बनाने की विधि सीखी और जाना कि हमें पॉलिथीन का प्रयोग रोककर तथा कचरा डस्टबिन में डालकर अपनी धरती को गंदा नहीं करना चाहिए। Reduce, Reuse, Recycle के महत्व, पेड़ों द्वारा ऑक्सीजन देना और जल संरक्षण जैसी महत्वपूर्ण बातें रोचक खेल, पौधरोपण व पोस्टर निर्माण जैसी गतिविधियों के माध्यम से सिखाई गईं। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने अपनी धरती माँ को सदैव साफ, हरा-भरा और सुरक्षित रखने की शपथ ली।

Related Articles

Back to top button