ग्रेटर नोएडा में हुआ दहेज मुक्त विवाह,सतवीर भाटी के दो बेटों की हुई सादगी से शादी
ग्रेटर नोएडा में हुआ दहेज मुक्त विवाह,सतवीर भाटी के दो बेटों की हुई सादगी से शादी

ग्रेटर नोएडा । स्व० चौ० फुलचन्द सिंह भाटी के सुपौत्रों एवं सतवीर भाटी उर्फ बल्ली निवासी ग्राम कठेरा दादरी गौतम बुद्ध नगर के पुत्रों मोहित संग रुचि और रितिक संग वैशाली का शुभ विवाह समाज के सम्मुख एक आदर्श प्रस्तुत करते हुए पूर्णतः सादगी के साथ संपन्न हुआ।इस वैवाहिक कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की फिजूलखर्ची को त्यागकर, भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हुए मात्र एक रुपया लगुन, एक रुपया पीली चिट्ठी और एक रुपया विदाई का सगुन के रूप में स्वीकार कर विवाह की रस्में पूरी की गईं।विवाह दिनांक 19 अप्रैल 2026 को सम्पन्न हुआ बारात ग्राम कठेरा दादरी गौतम बुद्ध नगर से चलकर ग्राम कासिमपुर निवादा, जिला सहारनपुर पहुँची भाटी परिवार द्वारा आयोजित इस “एक रुपया सगुन विवाह” का उद्देश्य समाज में व्याप्त दहेज प्रथा और फिजूलखर्ची जैसी कुरीतियों को समाप्त कर सादगी को बढ़ावा देना है।




