बहुजन समाज पार्टी गौतम बुद्ध नगर की जिला समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
बहुजन समाज पार्टी गौतम बुद्ध नगर की जिला समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा । बहुजन समाज पार्टी गौतम बुद्ध नगर के तत्वाधान में नयाबास सेक्टर 15 के पंचायत घर में जिला समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के जिला एवं विधानसभा बीवीएफ तथा बामसेफ के जिम्मेदार पदाधिकारी शामिल हुए जिसकी अध्यक्षता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष नरेश गौतम ने की तथा इसकी समीक्षा मुख्य अतिथि विक्रम सिंह जाटव मुख्य कोऑर्डिनेटर मेरठ मंडल व मेघानंद जाटव मुख्य कोऑर्डिनेटर मेरठ मंडल ने की। मुख्य अतिथि विक्रम सिंह जाटव ने बहन कुमारी मायावती का संदेश बताते हुए कहा कि प्रदेश में जल्दी ही विधानसभा के आम चुनाव होने की संभावना है। प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था तथा बेरोजगारी आदि समस्याओं से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है तथा बहुजन समाज पार्टी के कानून के शासन को याद कर रही है जिस कारण से मुस्लिम समाज एवं ब्राह्मण समाज तेजी से बहुजन समाज पार्टी से जुड़ रहा है। पार्टी कार्यकर्ता 2007 की तर्ज पर सर्व समाज में भाईचारा कायम कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करें तथा विधानसभा के आगामी चुनाव में पार्टी के सभी प्रत्याशियों को जिताकर बहन कुमारी मायावती को प्रदेश की 5वीं बार मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेशवासियों को भारतीय जनता पार्टी जंगल राज, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार आदि से मुक्ति दिलाने का काम करें। मीटिंग का संचालन जिला महासचिव राजकुमार गुर्जर ने किया तथा इस अवसर पर उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथि श्री श्रीकृष्ण इन्दौरिया, रवि जाटव, लक्ष्मी सिंह, सूरजपाल एडवोकेट, दीपक बौद्ध तथा पार्टी के जनपद गौतम बुद्ध नगर के इंशाद अली एडवोकेट, नसरुद्दीन सैफी, पंकज अवाना, विनोद भारद्वाज, आरपी सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, सुरेन्द्र गौतम, किशन भारती, गोपीचंद, विनोद गौतम, ब्रह्म प्रकाश, निशांत गौतम, मनोज, चेतन आजाद, परमानंद, मंजू रानी, प्रमोद कुमार, अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार, देवी शरण, संजय बरौला, संतपाल, अजीत सहाय, गंगादान नेताजी, नेपाल शिवकुमार बौद्ध ब्रह्मचारी, पाली जोगिंदर सिंह, चमन सिंह, महिपाल बौद्ध, गोपीचंद गौतम आदि पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।




