GautambudhnagarGreater noida news

ग्रेटर नोएडा की सड़कों को डस्ट फ्री बनाने का विशेष अभियान शुरू  । पहले चरण में 37 मार्गों की होगी सफाई, अन्य मार्ग दूसरे चरण में

ग्रेटर नोएडा की सड़कों को डस्ट फ्री बनाने का विशेष अभियान शुरू 

पहले चरण में 37 मार्गों की होगी सफाई, अन्य मार्ग दूसरे चरण में

स्वास्थ्य के साथ ही परियोजना व उद्यान विभाग की टीम भी उतरी

विशेष अभियान के लिए वरिष्ठ प्रबंधक व प्रबंधक नोडल अफसर बने

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए प्राधिकरण ने विशेष संयुक्त सफाई अभियान शुरू किया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देश पर इस विशेष अभियान में मैकेनिकल स्वीपिंग, मैनुअल स्वीपिंग, फुटपाथ सेंट्रल वर्ज की सफाई, मलबा व धूल उठाने, सड़कों पर पानी का छिड़काव के साथ ही 8 दिन दोबारा सफाई करायी जाएगी। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के साथ ही परियोजना व उद्यान विभाग की टीम को भी इस विशेष सफाई अभियान से जुड़ने के निर्देश दिए है। यह अभियान 24 जून से शुरू किया गया है और 11 जुलाई तक चलेगा।ग्रेटर नोएडा की वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए सड़कों को धूल मुक्त बनाने पर काम शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार से विशेष सफाई अभियान शुरू हो गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देश पर इस विशेष अभियान के पहले चरण में ग्रेटर नोएडा ईस्ट व वेस्ट की 37 सड़कों की सफाई कराई जाएगी। ये सड़कें एपेक्स कोर्ट सोसाइटी से एसकेए ग्रीन सोसाइटी तक, एपेक्स कोर्ट से एस्टेक सोसाइटी तक, एलिट एक्स ग्रुप से सिक्का ग्रीन तक, सीवीटेक सोसाइटी से एल्डिको सोसाइटी तक, जीएनआईडीए फ्लैट से आयरिश प्लैटिनम सोसाइटी तक, ईकोटेक 12 की आंतरिक सड़कें, सेंट टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल से सर्वोत्तम स्कूल, सेक्टर 2 की आंतरिक सड़कें, हनुमान मंदिर से हिंडन ब्रिज, राइस पुलिस चौकी से चार मूर्ति, नॉलेज पार्क 5 की आंतरिक सड़कें , सेक्टर 16 की आंतरिक सड़कें , मिग्सन रोटरी से जीएनआईडीए रोटरी तक, सेक्टर 36 की आंतरिक सड़कें, गोल्फ कोर्ट रोटरी डीपीएस रोटरी तक, 130 मीटर रोड और सूरजपुर एंट्री पॉइंट से कासना टी पॉइंट तक, जीटा -1 की आंतरिक सड़कें, साकीपुर गोलचक्कर से ईटा- 2 रोटरी तक, पाई टू की आंतरिक सड़कें , डीएमआईसी से डाढ़ा गोलचक्कर तक और दादरी रेलवे लाइन से कुलेसरा तक आदि सड़के शामिल हैं। इस विशेष अभियान के नोडल ऑफिसर वरिष्ठ प्रबंधक स्वास्थ्य राजेश गौतम ने बताया कि सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए मैकेनिकल रोड स्वीपिंग, मैन्युअल क्लीनिंग, फुटपाथ और सेंट्रल वर्ज की सफाई, मलवा और धूल उठाने, वॉटर स्प्रिंकलर और वॉटर टैंकर से रोड की सफाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर और मैनेजर नो डस्ट घोषित करेंगे। इसके साथ ही अगर सड़क पर गड्ढे हैं तो उसे भी रिपेयर किया जाएगा। यह कंपोजिट सफाई अभियान है। इसमें सभी विभागों का सहयोग है। बृहस्पतिवार को एपेक्स कोर्ट से एस्टेक सोसाइटी तक, एलिट एक्स ग्रुप से सिक्का ग्रीन तक की सड़कों की सफाई की गई। इसके साथ ही स्थायी समाधान के लिए एंड तो एंड पेवमेंट एवं ग्रासिंग लगाने की भी योजना है ।क्रमबद्ध तरीके से इसे लागू किया जा रहा है। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने ग्रेटर नोएडावासियों से भी विशेष सफाई अभियान में सहयोग करने और ग्रेटर नोएडा को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

Related Articles

Back to top button