आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में काटालिस्ट टीम ने विद्यार्थियों से किया संवाद
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में काटालिस्ट टीम ने विद्यार्थियों से किया संवाद

ग्रेटर नोएडा। आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में विद्यार्थियों के लिए काटालिस्ट की सुश्री आयशा खान एवं उनकी टीम के साथ विशेष संवाद सत्र आयोजित किया गया। सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर के अवसरों, व्यक्तिगत क्षमताओं और भविष्य की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम के दौरान काटालिस्ट टीम ने विद्यार्थियों के साथ विभिन्न विषयों पर संवाद करते हुए उन्हें अपनी क्षमता पहचानने, नए अवसरों की तलाश करने और अपने दृष्टिकोण को व्यापक बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी बातचीत में सक्रिय भागीदारी की और अपने विचार एवं जिज्ञासाएं साझा कीं।सत्र में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तिगत विकास, नए अनुभवों और अवसरों का लाभ उठाने के महत्व से अवगत कराया गया। संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने करियर एवं भविष्य को लेकर नए दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर मिला।कॉलेज प्रबंधन ने आयशा खान एवं काटालिस्ट की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों को नई सोच विकसित करने और अपनी संभावनाओं को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों एवं आयोजकों ने सत्र को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।




