GautambudhnagarGreater noida news

दादरी में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक तेजपाल सिंह नागर ने किया सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण

दादरी में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक तेजपाल सिंह नागर ने किया सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण

दादरी। नगर पालिका परिषद दादरी के वार्ड संख्या-05 के अंतर्गत मोहल्ला दौलतराम कॉलोनी में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य, जिसकी कुल लागत 13.68 लाख रुपये है, का लोकार्पण दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर द्वारा किया गया।इसके साथ ही वार्ड संख्या-09 स्थित दौलतराम कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया गया। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क एवं जल निकासी की सुविधा मिलेगी और स्थानीय आवागमन भी सुगम होगा।

इस अवसर पर विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, नाली, जल निकासी एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है, ताकि प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक मोहल्ले तक विकास का लाभ पहुंच सके।

कार्यक्रम में दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित एवं भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव सिंघल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस दौरान भीम सिंह, प्रमोद भाटी, उदय सिंह, मनोज कुमार, राजिंदर सिंह, सभासद सीमा सिंह, कविता देवी, पीयूष गर्ग, रामनिवास बिधूड़ी, ज्ञान सिंह रावल, आदेश भाटी, बबलू गोला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए विधायक तेजपाल सिंह नागर एवं नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि सड़क एवं नाली निर्माण से लंबे समय से चली आ रही स्थानीय समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button