GautambudhnagarGreater noida news

दनकौर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; 10 दोपहिया वाहन और दो चाकू बरामद

दनकौर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; 10 दोपहिया वाहन और दो चाकू बरामद

ग्रेटर नोएडा। दनकौर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से चोरी के 10 दोपहिया वाहन और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। इस बारे में दनकौर कोतवाल मनोज कुमार चौहान ने बताया कि 22 सितंबर को मैनुअल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से शोभित सिंह (27) और रामजी उर्फ कपिल (23) को सुपरटेक अपकंट्री तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी मूल रूप से शाहजहांपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में कासना क्षेत्र में रह रहे थे।पुलिस के मुताबिक, आरोपी रैकी करने के बाद एनसीआर और आसपास के जिलों से मौका पाकर दोपहिया वाहन चोरी करते थे। चोरी किए गए वाहनों को जंगल की झाड़ियों में छिपा दिया जाता था। बरामद दो मोटरसाइकिल दनकौर थाने में दर्ज मुकदमों से संबंधित बताई गई हैं।मामले में दनकौर थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं और आयुध अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Back to top button