GautambudhnagarGreater noida news

जेवर में बने इंटरनेशनल एयरपोर्ट की फ्लाइट शुरू होने पर बोले अवोरा बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष कुमार गुप्ता,यह केवल एक विमान की उड़ान नहीं , बल्कि लाखों सपनों, आकांक्षाओं और उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की उड़ान  

जेवर में बने इंटरनेशनल एयरपोर्ट की फ्लाइट शुरू होने पर बोले अवोरा बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष कुमार गुप्ता,यह केवल एक विमान की उड़ान नहीं , बल्कि लाखों सपनों, आकांक्षाओं और उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की उड़ान  

ग्रेटर नोएडा । अवोरा बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष कुमार गुप्ता ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली वाणिज्यिक उड़ान के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा है कि आज का दिन केवल गौतम बुद्ध नगर, नोएडा या उत्तर प्रदेश के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व, उत्साह और इतिहास रचने का दिन है अवोरा बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज”गौतम बुद्ध नगर के सभी सम्मानित नागरिकों, किसानों, युवाओं, उद्योग जगत और इस महान परियोजना से जुड़े हर व्यक्ति को हृदय की गहराइयों से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। आज जब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से पहली वाणिज्यिक उड़ान ने उड़ान भरी है, तब यह केवल एक विमान की उड़ान नहीं है, बल्कि लाखों सपनों, आकांक्षाओं और उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की उड़ान है।एक समय था जब इस धरती को केवल खेतों और गांवों के रूप में जाना जाता था। आज वही धरती विश्व मानचित्र पर उत्तर प्रदेश की नई पहचान बनकर उभर रही है। यह परिवर्तन विकास, दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प की एक प्रेरणादायक कहानी है। यह एयरपोर्ट केवल ईंट, पत्थर और तकनीक का संगम नहीं है, बल्कि यह उन हजारों परिवारों के सपनों का प्रतीक है जिन्होंने एक विकसित और समृद्ध भविष्य के लिए अपना योगदान दिया। आज का यह ऐतिहासिक क्षण हमें बताता है कि जब नेतृत्व मजबूत हो, सोच बड़ी हो और जनता का सहयोग साथ हो, तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के विकास की नई पहचान बनेगा। जिससे बेहतर हवाई संपर्क,नए रोजगार के अवसर, व्यापार और निवेश में वृद्धि, वैश्विक पहचान,क्षेत्रीय विकास की नई गति मिलेगी।ये सभी उपलब्धियां आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश को देश की आर्थिक और औद्योगिक शक्ति के रूप में और अधिक मजबूत बनाएंगी।  आज हम सभी गर्व से कह सकते हैं “जो सपना कभी कल्पना था, वह आज हकीकत बन चुका है।” जो उड़ान आज जेवर से शुरू हुई है, वह आने वाली पीढ़ियों के सुनहरे भविष्य तक पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button