GautambudhnagarGreater noida news

जेवर में बने इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हिरा राशिद सीएम योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में पीएम बनें, वीडियो हो रहा है वायरल 

जेवर में बने इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हिरा राशिद सीएम योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में पीएम बनें, वीडियो हो रहा है वायरल

ग्रेटर नोएडा। जेवर में बने इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को पहली फ्लाइट उडी तो उसमें उन किसानों को ले जाया गया जिन्होंने जमीन दी है उनमें से ही एक थी तिर्थली गांव निवासी राशिद मंजूर की बेटी डॉ. हिरा राशिद उसने मुख्यमंत्री योगी से जो बातचीत की वह काबिले तारीफ थी और उनका ये वीडियो पूरे देश में वायरल हो गया इस मौके पर किसान की बेटी डॉक्टर हिरा राशिद ने कहा कि मुझे यह कहते हुए बेहद गर्व महसूस हो रहा है कि जिस भूमि पर मेरे पिताजी अन्न उगाते थे, आज उसी भूमि से उड़ान भरकर मैं आपसे मिलने आई हूं.।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बातचीत के दौरान डॉ. हिरा राशिद ने अपने संघर्ष और क्षेत्र में हुए विकास की कहानी साझा की. डॉ. हिरा ने कहा, “एक ऐसा समय था जब हमारे इलाके में इंटरनेट तक नहीं था और पढ़ने की कोई अच्छी सुविधा नहीं थी. स्कूल जाने के लिए बसें भी ठीक से नहीं मिलती थीं. पर जैसे-जैसे हमारे क्षेत्र में विकास हुआ, तरक्की बढ़ी और सुविधाएं आईं. इन सुविधाओं के दम पर ही मैंने बिना किसी कोचिंग के NEET 2021 परीक्षा निकाली. इसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस किया।

डॉ. हिरा राशिद ने इस अभूतपूर्व विकास का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह को दिया उन्होंने सीएम योगी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, “यह सब आपकी वजह से ही मुमकिन हो पाया है, इसलिए मैं आपकी बहुत शुक्रगुजार हूं और चाहती हूं कि आप भविष्य में प्रधानमंत्री के रूप में रहें। दो हीरा का यह वीडियो पूरे देश में वायरल हो रहा है और उनका बात करने का अंदाज भी बड़े काबिले तारीफ दिखा सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है

Related Articles

Back to top button