GautambudhnagarGreater noida news

कैलाश हॉस्पिटल में 150 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक कैंसर विभाग । 90 करोड़ की आधुनिक मशीनें और 70 करोड़ की लागत से भवन निर्माण, आठ माह में शुरू होंगी सेवाएं

कैलाश हॉस्पिटल में 150 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक कैंसर विभाग

90 करोड़ की आधुनिक मशीनें और 70 करोड़ की लागत से भवन निर्माण, आठ माह में शुरू होंगी सेवाएं

ग्रेटर नोएडा। कैलाश हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा में क्षेत्रवासियों को बेहतर और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अस्पताल में करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक कैंसर विभाग विकसित किया जा रहा है। इसमें करीब 90 करोड़ रुपये की चिकित्सा मशीनें और लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से भवन शामिल है। अस्पताल प्रबंधन का लक्ष्य अगले आठ माह में कैंसर विभाग की सेवाएं शुरू करना है।

रविवार को अस्पताल परिसर में आयोजित सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में कैलाश ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. महेश शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा उनकी कर्मभूमि है और क्षेत्र की जनता ने हमेशा उन्हें स्नेह और विश्वास दिया है। कैलाश हॉस्पिटल जनसेवा की भावना से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि अत्याधुनिक कैंसर विभाग शुरू होने के बाद क्षेत्र के मरीजों को कैंसर के इलाज के लिए दूसरे शहरों की ओर कम जाना पड़ेगा और उन्हें अपने क्षेत्र में ही उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर लोगों को जागरूक किया। डॉ. रितु सभरवाल, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. सुनील मंडल, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. समीर प्रभाकर, डॉ. गौरव अग्रवाल और डॉ. ए.पी. सिंह ने स्वास्थ्य जांच, हृदय रोग, न्यूरो संबंधी समस्याओं, नवजात शिशुओं की देखभाल, प्लास्टिक सर्जरी और दंत चिकित्सा सहित विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।चिकित्सकों ने नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, व्यायाम, तनाव प्रबंधन और बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी। कार्यक्रम में लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे, जिनका चिकित्सकों ने सरल एवं व्यावहारिक तरीके से जवाब दिया।कार्यक्रम में शशि मोहन गर्ग, संगीता गर्ग, दिनेश शर्मा, डॉ. बी.के. शर्मा, डॉ. उमा शंकर शर्मा, डॉ. राज, अर्निका और डॉ. सुशील शर्मा सहित अस्पताल के चिकित्सक, अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button