ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-3 में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सभी सेक्टर वासियों द्वारा सामूहिक रूप से हुआ आयोजन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-3 में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सभी सेक्टर वासियों द्वारा सामूहिक रूप से हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा । सेक्टर पी-3 में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सभी सेक्टर वासियों द्वारा सामूहिक रूप से भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः हवन के साथ हुई, जिसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र सिंह , ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पीताम्बर शर्मा , राष्ट्रीय कवि मुकेश शर्मा (सिकंदराबाद), ब्राह्मण समाज सेक्टर पी-3 के अध्यक्ष अनिल शर्मा, मास्टर हेमराज भाटी, रामबीर ठाकुर , आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमित भाटी , वरिष्ठ समाजसेवी धीरज शर्मा , ओ पी शर्मा ,पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा , डी.पी. सिंह , आदित्य भाटी , राकेश नागर , वाई.पी. सिंह , उपाध्यक्ष आरडब्ल्यूए पारितोष भाटी , तेजपाल शर्मा , अश्विन यादव ,सुशील पाल , महासचिव आरडब्ल्यूए हरेन्द्र ठाकुर , एस के शर्मा , जे के शर्मा, अनिल बालियान , वेदमित्र आर्य,प्रमोद नागर , तथा रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष आनंद भाटी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।सभी अतिथियों ने भगवान परशुराम जी के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया और समाज में एकता, सेवा तथा सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ।




