GautambudhnagarGreater noida news

टप्पल में 30 हेक्टेयर जमीन से हटाया अवैध अतिक्रमण

टप्पल में 30 हेक्टेयर जमीन से हटाया अवैध अतिक्रमण

अलीगढ़। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने गुरुवार को जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया। प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 30 हेक्टेयर (3 लाख वर्गमीटर) भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।यह कार्रवाई मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार एवं शैलेंद्र सिंह के निर्देशन में की गई। अभियान में स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ प्राधिकरण के भूलेख एवं प्रोजेक्ट विभाग की टीमें शामिल रहीं। अधिकारियों के अनुसार मुक्त कराई गई भूमि की कीमत करोड़ों रुपये है।कार्रवाई के दौरान विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह (आईएएस), शिव अवतार सिंह, उप जिलाधिकारी हरी प्रताप सिंह, अभिषेक शाही, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी तथा तहसीलदार मनोज कुमार सिंह समेत प्राधिकरण और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान को पूरा किया गया।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अधिसूचित क्षेत्र में अवैध कब्जे, निर्माण और अनधिकृत विकास को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। नियोजित विकास को सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button