बाउमा कॉनेक्सपो इंडिया में सैनी इंडिया ने 13 नए उत्पादों समेत 31 मशीनों का किया प्रदर्शन
बाउमा कॉनेक्सपो इंडिया में सैनी इंडिया ने 13 नए उत्पादों समेत 31 मशीनों का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। निर्माण एवं भारी उपकरण क्षेत्र की अग्रणी कंपनी सैनी इंडिया ने बाउमा कॉनेक्सपो इंडिया-2026 में 13 नए उत्पादों सहित कुल 31 मशीनों का प्रदर्शन किया। ‘फोर्जिंग द फ्यूचर टुगेदर’ थीम के तहत आयोजित प्रदर्शनी में कंपनी ने उत्खनन, डीप फाउंडेशन, सड़क निर्माण, खनन, पोर्ट मशीनरी, ऊंचाई पर कार्य, सामग्री प्रबंधन और भारी परिवहन से जुड़े आधुनिक उपकरण प्रस्तुत किए।प्रदर्शनी में कंपनी ने विद्युतीकरण और टिकाऊ तकनीक पर विशेष जोर दिया। इलेक्ट्रिक एक्सकेवेटर, व्हील लोडर, माइनिंग ट्रक, माइनिंग टिपर, रीच स्टैकर, एरियल प्लेटफॉर्म और भारी परिवहन वाहनों सहित कई इलेक्ट्रिक मशीनें प्रदर्शित की गईं। कंपनी के अनुसार इन तकनीकों का उद्देश्य उत्पादकता बढ़ाने के साथ पर्यावरण के अनुकूल निर्माण एवं औद्योगिक समाधान उपलब्ध कराना है।
सैनी इंडिया के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक दीपक गर्ग ने कहा कि विकसित भारत की दिशा में देश के निर्माण और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। ऐसे में आधुनिक, उत्पादक और टिकाऊ उपकरणों की मांग लगातार बढ़ रही है। कंपनी वैश्विक तकनीक और इंजीनियरिंग विशेषज्ञता को भारतीय विनिर्माण क्षमता के साथ जोड़कर ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप समाधान विकसित कर रही है।
13 नए उत्पाद किए पेश
उत्खनन क्षेत्र में कंपनी ने एसवाई215सी-9एलसी क्वारी, एसवाई210सी-9 क्वारी और एसवाई215ई इलेक्ट्रिक एक्सकेवेटर लॉन्च किए। इसके अलावा कई अन्य एक्सकेवेटर और इलेक्ट्रिक व्हील लोडर भी प्रदर्शित किए गए। सड़क निर्माण के लिए एसटीआर90सी-10 प्रो सॉयल कॉम्पैक्टर समेत पेवर, मिलिंग मशीन, मोटर ग्रेडर और अन्य उपकरण प्रस्तुत किए गए।
डीप फाउंडेशन क्षेत्र में भारतीय बाजार के लिए विकसित एसआर185डीडब्ल्यू लॉन्च किया गया। खनन क्षेत्र में एसवाई900एच माइनिंग एक्सकेवेटर, एसडब्ल्यू978के1 प्रो-इन माइनिंग व्हील लोडर, एसकेटी115ई इलेक्ट्रिक माइनिंग ट्रक और 7540ई इलेक्ट्रिक माइनिंग टिपर प्रदर्शित किए गए।पोर्ट मशीनरी में एसआरएससी45ई3 इलेक्ट्रिक रीच स्टैकर लॉन्च किया गया। ऊंचाई पर कार्य के लिए एसपीटी42 टेलीस्कोपिक बूम लिफ्ट, इलेक्ट्रिक स्किसर लिफ्ट और इलेक्ट्रिक टेलीस्कोपिक बूम लिफ्ट भी प्रदर्शित किए गए।
भारी परिवहन में भी इलेक्ट्रिक तकनीक पर जोर
भारी परिवहन क्षेत्र में सैनी 5565ई इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर और सैनी 3555ई इलेक्ट्रिक टिपर लॉन्च किए गए। दोनों मॉडल 462 किलोवाट-घंटे की बैटरी क्षमता से लैस हैं। कंपनी का कहना है कि इन उत्पादों के जरिए निर्माण उपकरणों के साथ-साथ परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में भी इलेक्ट्रिक तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है।
मेक इन इंडिया से मेड फॉर द वर्ल्ड की ओर
सैनी इंडिया ने बताया कि पुणे के चाकण स्थित विनिर्माण संयंत्र में कंपनी ने उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण, परीक्षण, इंजीनियरिंग और ग्राहक सेवा के क्षेत्र में मजबूत स्थानीय क्षमताएं विकसित की हैं। वर्ष 2012 में कंपनी ने इस एकीकृत विनिर्माण सुविधा के विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया था।कंपनी के अनुसार भारत में करीब 42 डीलरों और 260 से अधिक सेवा केंद्रों के नेटवर्क के माध्यम से ग्राहकों को सेवाएं दी जा रही हैं। सैनी इंडिया भारत और अन्य दक्षिण एशियाई बाजारों में अब तक 45 हजार से अधिक मशीनों की आपूर्ति कर चुकी है। कंपनी ने कहा कि तकनीक, स्थानीय विनिर्माण और इलेक्ट्रिक उत्पादों के विस्तार के जरिए वह भारत के बुनियादी ढांचा विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।




