गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर बच्चों को बांटे खिलौने
गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर बच्चों को बांटे खिलौने

नोएडा। गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर नोएडा सेक्टर-37 स्थित चिन्मय मिशन में बाल विहार के बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने करीब 70 छोटे बच्चों को खिलौने वितरित किए। खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।इस अवसर पर गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बच्चों को भगवान गणेश के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सदैव खुश रहने और ईश्वर की भक्ति करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन, नियमित व्यायाम और मनोरंजन के माध्यम से शरीर को स्वस्थ एवं निरोगी रखा जा सकता है, जिससे व्यक्ति अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकता है।कार्यक्रम में चिन्मय मिशन के आचार्य स्वामी चिद् रूपानंदजी महाराज, खिलौना उद्यमी पवन अग्रवाल, हरवीर यादव, बाल विहार स्वयंसेवी अनुश्री और मोनिका सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।




