GautambudhnagarGreater noida news

यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने सेक्टर-49, नोएडा में आयोजित किया निःशुल्क हेल्थ टॉक

यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने सेक्टर-49, नोएडा में आयोजित किया निःशुल्क हेल्थ टॉक

वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. दीपक ठाकुर ने हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोगों को किया जागरूक

नोएडा। यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर-110, नोएडा ने आरडब्लूए सेक्टर-49, नोएडा के सहयोग से रविवार को सेक्टर-49 स्थित बारात घर में निःशुल्क हेल्थ टॉक का आयोजन किया। हेल्थ टॉक का उद्देश्य लोगों को हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा ऑर्थोपेडिक समस्याओं से बचाव, समय पर जांच और उचित उपचार के महत्व के बारे में जानकारी देना था। इस बातचीत में घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी से जुड़े विभिन्न सवालों और भ्रांतियों को स्पष्ट किया गया। कार्यक्रम में डॉ. दीपक ठाकुर, प्रिंसिपल कंसलटेंट ओर्थपेडीक & जॉइंट सर्जन ने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं और प्रतिभागियों के सवालों का समाधान किया। उन्होंने लोगों को हड्डियों और जोड़ों की सेहत को लेकर सजग रहने तथा समस्या होने पर समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने की सलाह दी।इस अवसर पर डॉ. दीपक ठाकुर ने कहा, “हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं को अक्सर लोग उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन समय रहते सही सलाह, नियमित शारीरिक सक्रियता और उचित देखभाल से कई समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकता है। लगातार दर्द, चलने-फिरने में परेशानी या जोड़ों की जकड़न जैसे लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। हमारा प्रयास है कि समुदाय के लोगों तक सही स्वास्थ्य जानकारी पहुंचे और वे अपने स्वास्थ्य को लेकर समय पर निर्णय ले सकें।”

हेल्थ टॉक के दौरान ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट हेल्थ से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछने और विशेषज्ञ से सीधे संवाद करने का अवसर भी मिला। हेल्थ टॉक के बाद प्रतिभागियों के लिए हेल्दी रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई।

यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा इस तरह के सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। अस्पताल का उद्देश्य लोगों को बीमारी के उपचार के साथ-साथ रोकथाम, समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के प्रति जागरूक करना है।

Related Articles

Back to top button