GautambudhnagarGreater noida news

शारदा यूनिवर्सिटी में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान को मिला जनसमर्थन

शारदा यूनिवर्सिटी में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान को मिला जनसमर्थन

युवाओं ने ली नशा मुक्त भारत की शपथ, नुक्कड़ नाटक और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश

ग्रेटर नोएडा। शारदा यूनिवर्सिटी में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा MY Bharat के सहयोग से “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ गौतमबुद्ध नगर के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) भालचंद्र त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत की शपथ लेते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक मुख्य आकर्षण रहा। नाटक के माध्यम से नशे की लत से व्यक्ति, परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। साथ ही युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सही निर्णय लेने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर ‘यूथ डायलॉग फॉर चेंज’ विषय पर वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता, ‘वर्ड्स फॉर चेंज’ स्लोगन लेखन, ‘कलर्स ऑफ चेंज’ पेंटिंग प्रतियोगिता, थीम आधारित नृत्य, ‘वॉइसेज़ फॉर चेंज’ स्लैम पोएट्री, संगीत, रील मेकिंग तथा शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने रचनात्मक अंदाज में नशा मुक्त भारत के प्रति अपनी सोच और प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर स्टूडेंट्स वेलफेयर के डीन प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। यदि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर सही दिशा में आगे बढ़ें तो समाज में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।

MY Bharat के डिप्टी डायरेक्टर शिवेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि नशा मुक्त भारत केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब युवा स्वयं इस मुहिम का हिस्सा बनते हैं और दूसरों को भी जागरूक करते हैं, तभी अभियान अपने वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त करता है।कार्यक्रम का संचालन डॉ. शांति नारायणन ने किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट (डॉ.) यशोधरा राज, ऋषांक अग्रवाल, आशीष, रचना बंसल सहित विश्वविद्यालय के सभी विभागों के डीन, फैकल्टी सदस्य, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button