GautambudhnagarGreater noida news

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच की पहल से सिर्फ 30 रुपये में 24 घंटे मिलेगी ऑनलाइन डॉक्टर से परामर्श की सुविधा 

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच की पहल से सिर्फ 30 रुपये में 24 घंटे मिलेगी ऑनलाइन डॉक्टर से परामर्श की सुविधा 

हेल्थ सर्वेश के तहत इमरजेंसी में 15-20 किमी दायरे में मुफ्त एंबुलेंस और 15 प्रतिशत छूट पर दवा की सुविधा 

नोएडा। अब शहर के लोगों को सामान्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के लिए हर बार अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी। नोएडा लोक मंच के निःशुल्क दवा बैंक एवं चिकित्सा केंद्र और फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से ऑनलाइन हेल्थ सर्विस शुरू की गई है। इसके तहत लोग महज 30 रुपये में 24 घंटे अनुभवी डॉक्टरों से वीडियो कंसल्टेशन के जरिए चिकित्सकीय परामर्श ले सकेंगे। शुक्रवार को सेक्टर-15 स्थित नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सेवा का शुभारंभ किया गया।

फेलिक्स हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि नई सेवा के तहत वीडियो कंसल्टेशन के साथ ऑनलाइन अपॉइंटमेंट और ई-प्रिस्क्रिप्शन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसका सबसे अधिक फायदा बुजुर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों और उन मरीजों को मिलेगा, जिन्हें किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए तत्काल चिकित्सकीय सलाह की जरूरत होती है, लेकिन अस्पताल पहुंचने में परेशानी होती है। ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श की सुविधा चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी। आपातकालीन स्थिति में 15 से 20 किलोमीटर के दायरे में 24 घंटे संचालित फार्मेसी से दवाएं 15 प्रतिशत छूट पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा इमरजेंसी में निशुल्क एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध होगी। एंबुलेंस सुविधा सिर्फ फेलिक्स हॉस्पिटल तक मरीज को पहुंचाने तक सीमित नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर मरीज को सरकारी अस्पताल तक भी पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही फेलिक्स हॉस्पिटल में आईपीडी उपचार पर 30 प्रतिशत की विशेष छूट देने की बात भी कही गई है। पहल का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों के लिए अधिक सुलभ और किफायती बनाना है। कई बार बुजुर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल होता है। वहीं, कई मरीजों को ऐसी स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं, जिनमें शुरुआती स्तर पर डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है। ऐसे लोगों के लिए वीडियो कंसल्टेशन एक सुविधाजनक विकल्प हो सकता है।9 अगस्त को मेगा हेल्थ कैंप

नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसी क्रम में 9 अगस्त को मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की व्यवस्था रहेगी। लाभार्थियों के हेल्थ कार्ड भी बनाए जाएंगे। नोएडा लोक मंच का उद्देश्य केवल जरूरतमंदों को दवाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें लगातार स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है। ऑनलाइन हेल्थ सर्विस इसी प्रयास का विस्तार है। तकनीक और वीडियो कंसल्टेशन के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। स्वस्थ समाज, सशक्त समाज, बेहतर हर इंसान’ के संकल्प के साथ जनहित की स्वास्थ्य सेवाओं को आगे भी विस्तार दिया जाएगा। ऑनलाइन हेल्थ सर्विस के माध्यम से तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह उपलब्ध कराने के साथ जरूरत के समय उपचार तक पहुंच आसान बनाने पर जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम में फेलिक्स हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता, विनीत गर्ग, पवन यादव, आरएन श्रीवास्तव, कुशाग्र अवस्थी, जमील अहमद, एसके जैन, वीके जैन, मुकुल बाजपेयी, रेनू छिब्बर, विभा बंसल, विनोद शर्मा, ओपी पारीक, ब्रज गोपाल और प्रदीप मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button