दादरी परिवर्तन यात्रा ने 165 गांव पूरे किए, डेरिन में हुआ भव्य स्वागत; सर्वसमाज का मिल रहा अपार समर्थन
दादरी परिवर्तन यात्रा ने 165 गांव पूरे किए, डेरिन में हुआ भव्य स्वागत; सर्वसमाज का मिल रहा अपार समर्थन

दादरी। समाजवादी पार्टी की ‘दादरी परिवर्तन यात्रा’ (साइकिल यात्रा) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (समाजवादी युवजन सभा) अक्षय चौधरी (बिसरख) के नेतृत्व में लगातार जनसमर्थन हासिल करते हुए आगे बढ़ रही है। मंगरौली, छपरौली, ऐमनाबाद, चौगानपुर और हबीबपुर डेरिन सहित विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए यात्रा अब तक 165 गांवों का सफलतापूर्वक भ्रमण कर चुकी है। यात्रा के माध्यम से दादरी विधानसभा में बदलाव का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है।
सर्वसमाज का मिला भरपूर आशीर्वाद
यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों में सभी समाजों के लोगों ने अक्षय चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया। राजपूत समाज ने उन्हें तलवार भेंट कर सम्मानित किया, जबकि गुर्जर समाज ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। वहीं ब्राह्मण, दलित, मुस्लिम सहित सर्वसमाज के लोगों ने फूल-मालाओं और आत्मीय अभिनंदन के साथ अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया।
डेरिन गांव में भव्य स्वागत, नेताओं ने किया संबोधित
हबीबपुर डेरिन गांव में परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सरधना विधायक अतुल प्रधान, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी और पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में उत्साह का संचार किया।
‘यह यात्रा बदलाव का जनआंदोलन बन चुकी है’
जनसंवाद के दौरान अक्षय चौधरी ने कहा कि दादरी विधानसभा की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और मजदूरों की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा अब केवल साइकिल यात्रा नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और बदलाव के संकल्प का जनआंदोलन बन चुकी है।
बड़ी संख्या में शामिल रहे नेता और कार्यकर्ता
यात्रा में अतुल प्रधान, राजकुमार भाटी, वीर सिंह यादव, बबली भाटी, प्रशांत भाटी, हैप्पी पंडित, दीपक नागर, सुमित पंडित, गौरव यादव, लोकेश भाटी, विकास जतन, नरेंद्र भाटी, मनदीप भाटी, जितेश प्रधान, अंकित चौहान, अमित अवाना सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




