रायन इंटरनेशनल स्कूल के नन्हे छात्रों ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, हरित भविष्य का दिया संदेश
रायन इंटरनेशनल स्कूल के नन्हे छात्रों ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, हरित भविष्य का दिया संदेश

ग्रेटर नोएडा। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल के मोंटेसरी छात्रों ने आनंद आश्रय सोसाइटी में उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस दौरान बच्चों ने पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया और सभी को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राएं अपने साथ विभिन्न पौधे लेकर पहुंचे और सोसाइटी परिसर में उनका रोपण किया। बच्चों को पेड़ों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई, जिससे उनमें प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।इस अवसर पर आनंद आश्रय सोसाइटी के सम्मानित आरडब्ल्यूए (RWA) सदस्यों एवं सेवानिवृत्त कर्नल राजपाल सिंह सूरी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे प्रयासों की सराहना की।रंग-बिरंगे इको-फ्रेंडली हेडगियर पहनकर बच्चों ने ग्रीन अवेयरनेस मार्च भी निकाला और पूरे उत्साह के साथ पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाए। बच्चों ने संदेश दिया—
“पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखें”, “प्रकृति से प्यार करें, पेड़ बचाएं”, “हरियाली अपनाएं, स्वच्छता पाएं” और “हरियाली अपनाएं, जीवन बचाएं।”यह अभियान बच्चों के लिए सीखने का एक प्रेरणादायक अनुभव रहा। इस पहल ने उन्हें प्रकृति के संरक्षण का महत्व समझाने के साथ-साथ स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।




