NEP-2020 की छठवीं वर्षगांठ एवं गुरु पूर्णिमा पर जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित
NEP-2020 की छठवीं वर्षगांठ एवं गुरु पूर्णिमा पर जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित

ग्रेटर नोएडा । श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलेज, दनकौर में 29 जुलाई को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 की छठवीं वर्षगांठ एवं गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व के अवसर पर NEP-2020 जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के सचिव रजनीकान्त अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स के दिशा-निर्देशन में IQAC के तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं गुरु परंपरा के प्रतीक गुरु श्री द्रोणाचार्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। NEP-2020 के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता एवं समझ विकसित करने के उद्देश्य से महाविद्यालय के कला, विज्ञान, वाणिज्य, बी.बी.ए./बी.सी.ए. एवं शिक्षक-शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इसके पश्चात महाविद्यालय के एकलव्य सभागार में NEP-2020 जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की समन्वयक, उप-प्राचार्या एवं IQAC समन्वयक डॉ. रश्मि गुप्ता ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों एवं प्रमुख प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा, भारतीय ज्ञान परंपरा, कौशल विकास, अनुसंधान, नवाचार तथा समग्र शिक्षा के महत्व को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि NEP-2020 विद्यार्थियों के ज्ञान के साथ-साथ उनके कौशल, रचनात्मकता, नवाचार एवं नैतिक मूल्यों के विकास पर विशेष बल देती है।गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता पर भी चर्चा की गई। विद्यार्थियों को शिक्षकों के प्रति सम्मान, अनुशासन, कृतज्ञता एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. देवानन्द सिंह, विभागाध्यक्ष, कला विभाग ने कहा कि NEP-2020 भारतीय शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण, समावेशी, कौशल-आधारित एवं रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने गुरु को भारतीय संस्कृति में सर्वोच्च स्थान प्राप्त होने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में डॉ. निशा शर्मा,डॉ. राजीव उर्फ पिन्टू,श्री अमित नागर, डॉ. अजमत आरा, डॉ. सूर्य प्रताप राघव सहित अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ. प्रीति रानी सैन, शशी नागर, डॉ. रश्मि जहाँ, इन्द्रजीत सिंह, डॉ. कोकिल, डॉ. नाज़ परवीन, डॉ. संगीता रावल, प्रीति शर्मा, डॉ. ज्योति प्रसाद यादव, डॉ. रेशा, महीपाल सिंह, कु. चारू सिंह, कु. काजल कपासिया, अखिल कुमार, हनी शर्मा, कु. रुचि शर्मा सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को NEP-2020 की भावना, उद्देश्यों एवं प्रावधानों के प्रति जागरूक करना तथा भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित करना रहा।




