GautambudhnagarGreater noida news

गुरू पूर्णिमा पर सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था द्वारा किया गया पौधारोपण 

गुरू पूर्णिमा पर सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था द्वारा किया गया पौधारोपण 

ग्रेटर नोएडा । गुरू पूर्णिमा पर सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था द्वारा एक पेड़ गुरू के नाम कार्यक्रम के तहत ग्रेटर नोएडा वेस्ट अन्तर्गत आर्य कमल पब्लिक स्कूल मे बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण किया गया। संगठन सचिव विजय तंवर ने बताया कि संगठन सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न राज्यों मे भिन्न-भिन्न जगह आज पौधारोपण किया जा रहा है इनमे फलदार और छायादार वृक्ष लगाये जा रहे है। संस्थापक डा. राहुल वर्मा ने बताया कि आज गुरू पूर्णिमा के दिन “एक पेड गुरू के नाम” अभियान के अन्तर्गत संगठन द्वारा ज्यादातर स्कूल एवम शिक्षण संस्थान को पौधारोपण के लिए चुना गया है ताकि छात्र पेड लगाते समय जीवन मे “गुरू और पेड़” के महत्व को समझ सके उसी कडी मे आज यहां स्कूल मे बच्चों के साथ मिलकर सैकड़ो पौधे लगाये गए। वहीं आर्य कमल स्कूल की प्रिंसीपल प्रीति त्यागी ने एक पेड गुरू के नाम मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि इसके द्वारा छात्रों को एक अच्छा संदेश दिया गया है बच्चों ने बड़ी ही उत्सुकता के साथ पौधारोपण कार्यक्रम मे हिस्सा लिया। पौधारोपण कार्यक्रम मे महासचिव अनिल कुमार भाटी, रश्मि शर्मा, प्रवीण कुमार, राधिका भाटी, प्रियंका सिंह, अंशिता, अचला पांडेय, मदन कुमार और राहुल बाबू गौतम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button