Ascent Expo 2026: एसेंट इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों के नवाचारों ने बिखेरा प्रतिभा का प्रकाश
Ascent Expo 2026: एसेंट इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों के नवाचारों ने बिखेरा प्रतिभा का प्रकाश

ग्रेटर नोएडा। एसेंट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित Ascent Expo 2026 में कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और उद्यमशीलता का शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल जीत लिया। प्रदर्शनी में छात्रों ने सोलर पैनल, सोलर चार्जर, सोलर बल्ब, एलोवेरा उत्पाद, टी-शर्ट, घरेलू उपयोग की वस्तुएं तथा अन्य नवाचारी उत्पाद प्रस्तुत किए, जो उनकी प्रतिभा, मेहनत और व्यवहारिक ज्ञान का उत्कृष्ट उदाहरण बने।यह आयोजन केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि “सीखो, सोचो और सृजन करो” की भावना को साकार करने वाला प्रेरणादायक मंच साबित हुआ। विद्यार्थियों ने अपने अभिनव विचारों को वास्तविक उत्पादों का रूप देकर आत्मनिर्भरता, नवाचार और व्यावहारिक शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। प्रदर्शनी में मौजूद अभिभावकों और अतिथियों ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए उनके आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच की प्रशंसा की।
इस प्रेरणादायक पहल के पीछे विद्यालय के वाईस चेयरमैन एवं ऐकडेमिक डायरेक्टर का दूरदर्शी नेतृत्व, सतत प्रोत्साहन और मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। उनके सहयोग और प्रेरणा ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का अवसर प्रदान किया।विद्यालय की प्रधानाचार्या ने भी विद्यार्थियों की कर्मठता, आत्मविश्वास और नवाचार की भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।Ascent Expo 2026 ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन और उचित अवसर मिले, तो वे अपने विचारों को सफल नवाचार में बदलकर समाज के लिए उपयोगी और प्रेरणादायक समाधान प्रस्तुत कर सकते हैं।




