जीबीयू में प्रवेश का बढ़ा उत्साह, लोकप्रिय पाठ्यक्रमों की सीटें लगभग फुल
जीबीयू में प्रवेश का बढ़ा उत्साह, लोकप्रिय पाठ्यक्रमों की सीटें लगभग फुल

ग्रेटर नोएडा । गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित दूसरे चरण की प्रवेश काउंसलिंग में विद्यार्थियों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। 25 जून को आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें 600 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया।उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, आधुनिक अधोसंरचना, अनुभवी संकाय, उत्कृष्ट प्लेसमेंट अवसर तथा शोध एवं नवाचार के अनुकूल वातावरण के कारण गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय देशभर के विद्यार्थियों की पहली पसंद बनता जा रहा है।इस काउंसलिंग में विद्यार्थियों ने विशेष रूप से लॉ , एप्लाइड साइकोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी , जनसंचार एवं प्रबंधन पाठ्यक्रमों में उल्लेखनीय रुचि दिखाई।
विश्वविद्यालय के कई लोकप्रिय कार्यक्रमों में सीटें लगभग भर चुकी हैं। बी.ए.-एलएल.बी., बी.एससी.-बी.एड., एप्लाइड साइकोलॉजी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग तथा सीएसई विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे पाठ्यक्रमों में सीटों की उपलब्धता अब अत्यंत सीमित रह गई है, जो विद्यार्थियों के बीच इन कार्यक्रमों की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।बी.ए.-बी.एड. कार्यक्रम में शेष सीटों के लिए 2 जुलाई 2026 को विशेष काउंसलिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें पात्र अभ्यर्थियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा।
12 जुलाई को जीबीयू ई टी की प्रवेश परीक्षा ली जाएगी जिनमे पीएचडी , बीएससी क्लीनिकल साइकोलॉजी , एलएलएम (1 साल ) के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी | इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में प्रारंभ किए गए अत्याधुनिक एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रम मास्टर्स इन न्यूक्लियर मेडिसिन के लिए भी लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के लिए नए करियर अवसरों के द्वार खोलेगा। साथ ही
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, सीयूईटी के माध्यम से आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए अगली प्रवेश काउंसलिंग जुलाई माह में आयोजित की जाएगी, जिससे देशभर के मेधावी विद्यार्थियों को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में प्रवेश का अवसर प्राप्त होगा।
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय लगातार नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उद्योग-अकादमिक सहयोग, उत्कृष्ट प्लेसमेंट तथा विद्यार्थी-केंद्रित वातावरण के माध्यम से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। आधुनिक परिसर, अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के कारण विश्वविद्यालय आज विद्यार्थियों के लिए एक आदर्श शैक्षणिक गंतव्य के रूप में उभर रहा है।




