GautambudhnagarGreater noida news

टीम आरएलडी– चुनावी प्रबंधन अभियान” को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित 

टीम आरएलडी– चुनावी प्रबंधन अभियान” को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित 

ग्रेटर नोएडा । DWELLING IIN HOTEL नॉलेज पार्क 3 जिला गौतमबुद्धनगर मे “टीम आरएलडी– चुनावी प्रबंधन अभियान” को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जनार्दन भाटी जिला अध्यक्ष ने की संचालक वीरेंद्र मलिक ने किया आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।बैठक के दौरान चौधरी सुबोध कुमार को जिला गौतम बुध नगर का “टीम आरएलडी ” संयोजक बनाया गयाबैठक के दौरान संगठन विस्तार एवं चुनावी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई ।राष्ट्रीय लोकदल संगठन को बूथ एवं गांव स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाना।जिले के प्रत्येक गांव में “टीम आरएलडी ” का गठन कर संगठन को जमीनी स्तर तक पहुंचाना।नए एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारियां सौंपने पर विचार-विमर्श करना,आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को गति प्रदान करना।बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान एवं संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार करना।

युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं सर्वसमाज को राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा से जोड़ने की कार्ययोजना बनाना।गांव-गांव एवं वार्ड स्तर तक संगठन के विस्तार हेतु विशेष अभियान चलाने पर सहमति बनाना।

बैठक को संबोधित करते हुए ऐश्वर्या राज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल गांव, किसान, नौजवान एवं सर्वसमाज के हितों के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है। संगठन की मजबूती ही आगामी चुनावों में सफलता की आधारशिला होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लक्ष्य को प्राथमिकता दें और प्रत्येक गांव में टीम आरएलडी को सक्रिय करें। तरसपाल मलिक ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल लगातार जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रहा है और प्रदेश में एक सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में उभर रहा है।बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि गौतम बुध नगर जनपद के प्रत्येक गांव, वार्ड एवं बूथ तक राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाया जाएगा तथा “टीम आरएलडी ” के माध्यम से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान की जाएगी।*

सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव-2027 में राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया।इस मौके पर महेश आर्य पूर्व (एमएलसी )अजीत सिंह दौला एड इंद्रवीर भाटी अंकित लाल अनीता चौधरी मनवीर भाटी हरबीर तलान,एडवोकेट प्रियंका अत्री,निशांत भाटी वीरेंद्र यादव महिपाल सिंह, रूबी जादौन, गौरव आजाद,रिजवाना मेवाती आजाद मलिक शमी मलिक विशाल नागर महेश बरेला अशोक मलिक आदेश चंदेल प्रभात तेवतिया हरिओम भाटी कपिल नंबरदार अमित तोमर नीरज शर्मा गजेंद्र चौधरी विनीत भाटी अनिल छोकर सरजीत सिंह लाल जाटव नितिन कुमार आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button