GautambudhnagarGreater noida news

दादरी की बेटी महामेधा नागर को भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर

दादरी की बेटी महामेधा नागर को भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर

गौतमबुद्ध नगर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दादरी की बेटी एवं युवा महिला नेतृत्व की सशक्त पहचान महामेधा नागर को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर पूरे गौतमबुद्ध नगर, विशेषकर दादरी क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है। यह नियुक्ति केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि क्षेत्र की प्रतिभा, महिलाओं की भागीदारी और युवा नेतृत्व के प्रति पार्टी के विश्वास का प्रतीक है।महामेधा नागर ग्राम अच्छेजा, जनपद गौतमबुद्ध नगर के एक शिक्षित एवं संस्कारित परिवार से आती हैं। उनके दादा-दादी शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित नाम रहे हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से अंग्रेज़ी ऑनर्स में स्नातक, फैकल्टी ऑफ लॉ से एलएलबी तथा पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है।

 

छात्र जीवन से ही सामाजिक और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय रहीं महामेधा नागर ने वर्ष 2017-18 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सचिव पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए सैनिटरी पैड पर टैक्स हटाने के अभियान का नेतृत्व किया, जिसके कारण उन्हें “दिल्ली की पैड वुमन” के नाम से भी पहचान मिली।महामेधा नागर ने युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व अमेरिका, थाईलैंड सहित कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर किया तथा सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए यूनेस्को , सार्क सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।गुर्जर समाज सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए महामेधा नागर एक प्रेरणादायी युवा चेहरा हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता, सामाजिक संवेदनशीलता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से गुर्जर समाज को दो प्रतिनिधित्व मिले हैं, जिनमें महामेधा नागर का नाम शामिल हैं।यह नियुक्ति प्रदेश की बेटियों, युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत है। दादरी की बेटी महामेधा नागर ने अपने परिश्रम, संघर्ष और समर्पण से यह सिद्ध किया है कि सेवा और संस्कार के मार्ग पर चलने वाले कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी सदैव सम्मान और अवसर प्रदान करती है।क्षेत्रवासियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि महामेधा नागर अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगी तथा प्रदेश के युवाओं, महिलाओं एवं समाज के वंचित वर्गों की आवाज़ को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगी।

Related Articles

Back to top button