गलगोटिया कॉलेज में स्थानीय बच्चों को कॉलेज में फीस व प्रवेश में 25 प्रतिशत आरक्षण की मांग
गलगोटिया कॉलेज में स्थानीय बच्चों को कॉलेज में फीस व प्रवेश में 25 प्रतिशत आरक्षण की मांग

ग्रेटर नोएडा ।किसानों द्वारा गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, नॉलेज पार्क-2, ग्रेटर नोएडा पर गुरुवार को प्रदर्शन किया गया। इस बारे में अरुण कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा आवंटन प्रक्रिया के नियमों के अनुसार, किसानों द्वारा अधिग्रहित भूमि के बदले स्थानीय किसानों के बच्चों को कॉलेज में 25% आरक्षण देने का नियम है। कॉलेज मैनेजमेंट को तीन दिन का समय दिया जाता है। अगर कॉलेज मैनेजमेंट इस नियम को नहीं अपनाता है तो कॉलेज के बाहर किसानों द्वारा आंदोलन का बिगुल फूंका दिया जाएगा।दिनांक 25.06.26 को किसानों द्वारा गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, नॉलेज पार्क-2, ग्रेटर नोएडा पर प्रदर्शन किया गया, जिसमें किसानों द्वारा 25% आरक्षण की मांग की गई। गलगोटिया ब्लॉक-2 इंचार्ज का कहना है कि वह किसानों के बच्चों को 25% आरक्षण दे रहे हैं।




