GautambudhnagarGreater noida news

कोचिंग संस्थानों के विरुद्ध विशेष निरीक्षण अभियान जारी,आज 26 संस्थानों का निरीक्षण, 02 सील तथा 08 को नोटिस जारी

कोचिंग संस्थानों के विरुद्ध विशेष निरीक्षण अभियान जारी,आज 26 संस्थानों का निरीक्षण, 02 सील तथा 08 को नोटिस जारी

विशेष निरीक्षण अभियान के तहत 03 दिवसों में 92 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण, मानकों का अनुपालन न करने वाले 13 संस्थान सील एवं 26 को नोटिस हुआ जारी

गौतमबुद्धनगर।जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित कोचिंग संस्थानों के विरुद्ध शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच हेतु विशेष निरीक्षण अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा कोचिंग संस्थानों में पंजीकरण, आवश्यक अभिलेखों, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, भवन सुरक्षा एवं अन्य निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराना है।इसी क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि गुरुवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 26 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया,जिनमें सेक्टर-02 नोएडा के 05, सेक्टर-09 नोएडा के 02, सेक्टर-12 नोएडा के 02, सेक्टर 62 नोएडा के 06 एवं दादरी कस्बे के 04 तथा अल्फा कमर्शियल बेल्ट के 07 कोचिंग संस्थान शामिल है।आवश्यक अभिलेख उपलब्ध न होने एवं निर्धारित मानकों का अनुपालन नहीं पाए जाने पर 02 कोचिंग संस्थानों को तत्काल प्रभाव से सील किया गया तथा 08 को नोटिस जारी किया गया है।

जनपद में जांच अभियान के तहत 03 दिवसों में कुल 92 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया जा चुका है, जिनमें से 13 कोचिंग संस्थानों को सील किया गया है तथा 26 संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं।सभी कोचिंग संस्थानों के संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे शासन द्वारा निर्धारित समस्त मानकों, अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रावधानों, भवन सुरक्षा, पंजीकरण, आवश्यक अनुमतियों एवं अन्य अभिलेखों की पूर्ति तत्काल सुनिश्चित करें। भविष्य में आयोजित निरीक्षणों के दौरान यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता, अभिलेखों की कमी अथवा निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित संस्थान के विरुद्ध सीलिंग, संचालन पर प्रतिबंध तथा नियमानुसार कठोर प्रशासनिक एवं विधिक कार्रवाई बिना किसी पूर्व सूचना के की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित संस्थान के संचालक की होगी।जिलाधिकारी के निर्देशन में आगे भी इसी प्रकार बिना वैध पंजीकरण तथा आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले संस्थाओं के विरुद्ध निरंतर अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button