अस्पताल में कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा का प्रदर्शन । जिलाधिकारी के कलेक्ट्रेट में न मिलने से नाराज सपाईयों ने किया रोड जाम
अस्पताल में कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा का प्रदर्शन
जिलाधिकारी के कलेक्ट्रेट में न मिलने से नाराज सपाईयों ने किया रोड जाम

ग्रेटर नोएडा:- ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल में 15 जून से धरने पर बैठे कर्मचारियों पर बुधवार देर रात को लाठी चार्ज करने के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया, इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इस प्रकरण को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात करना चाहते थे लेकिन पूर्व सूचना देने के बावजूद कार्यालय में जिलाधिकारीकी उपस्थित न देख कर गुस्साए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए और सूरजपुर-परी चौक मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी बच्चू सिंह ने सपा कार्यकर्त्ताओं के बीच पहुंचे और उनको समझा बुझा कर शांत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि सत्ता और अस्पताल प्रशासन के इशारे पर पुलिस
द्वारा रात के अँधेरे में शांतिपूर्वक धरने पर बैठे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करना और महिला कर्मचारियों के साथ अभद्रता और बदसूलकी करना दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली भाजपा अस्पताल परिसर में रात में हुई महिलाओं के साथ बदसलूकी पर मौन है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हिटलर शाही चल रही है और अपने हक के लिए आवाज उठाने वालों पर आतंकवादियों की तरह सलूक हो रहा है। भाजपा सरकार जनता को उनके हक नहीं देना चाहती इसलिए बलपूर्वक उनकी आवाज दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए आंदोलनकारी कर्मचारियों को शीघ्र रिहा कर उनकी मांग नहीं मानी गई तो गौतम बुद्ध नगर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी उनका घेराव करेगी। इस मौके पर सपा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में अपना जीवन दाव पर लगाकर लोगों की जान बचाने वाले अस्पताल के कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा की गई लाठी चार्ज की समाजवादी पार्टी घोर निंदा करती है और देर रात्रि में अस्पताल परिसर के कैमरे बंद कर कराकर महिलाओं पर किए गए अत्याचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग करती है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के डायरेक्टर भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त हैं और अपने निजी हितों को पूरा करने के लिए कर्मचारियों के हकों की आवाज को दबाना चाहते है।इस मौके पर मुख्य रूप से बीरसिंह यादव, फकीर चंद नागर, इन्दर प्रधान, महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता, सुनील चौधरी, विनोद लोहिया, विकास जतन भाटी, रोहित मत्ते गुर्जर, अवनीश भाटी, विकास यादव, कुलदीप भाटी, बबलू चौहान, अक्षय चौधरी, कुंवर नादिर अली,ओमपाल राणा, राघवेंद्र दुबे, विक्रम टाइगर, मुकेश शिसौदिया, नीरज भाटी, जगवीर नंबरदार, दीपक शर्मा, सूरज राणा, वकील सिद्दकी, सीपी सोलंकी, विनीत यादव, रामवीर यादव, किशन गर्ग, लोकेश यादव, नवीन चौहान, राणा मुखर्जी, सतवीर यादव, पवन जोगी, सत्यप्रकाश नागर, मोहित यादव आदि मौजूद रहे।




