GautambudhnagarGreater noida news

श्री बालाजी मानव सेवा समिति द्वारा (200 लीटर दूध एवं मेवा बादाम केशर गुलाब युक्त ठंडी-ठंडी ठंडाई का हुआ वितरण 

श्री बालाजी मानव सेवा समिति द्वारा (200 लीटर दूध एवं मेवा बादाम केशर गुलाब युक्त ठंडी-ठंडी ठंडाई का हुआ वितरण 

ग्रेटर नोएडा। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में गुरुवार को श्री बालाजी मानव सेवा समिति द्वारा (200 लीटर दूध एवं मेवा बादाम केशर गुलाब युक्त ठंडी-ठंडी ठंडाई एच -ब्लॉक गामा 2 एवरग्रीन स्वीट्स पर वितरण कर सेवा कार्य किया। संस्था के संस्थापक प्रबंधक सतेन्द्र राघव ने संस्था पदाधिकारियों के साथ ठंडाई वितरण कार्यक्रम में भाग लिया । समिति के संस्थापक प्रबंधक सतेन्द्र राघव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमारी संस्था भारतीय पर्व संस्कृति एवं संस्कार परम्परा को बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं Iउन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति जीवन शैली में ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष मास निर्जला एकादशी का बहुत बड़ा महत्व है। वर्ष में 12 एकादशी होती हैं उनमें से ज्येष्ठ मास की निर्जला एकादशी सबसे बड़ी एकादशी मानी जाती है इस वर्ष तो संयोग वर्ष अधिक मास भी रहा है इसके पुण्य और प्रताप से भक्तों को भगवत प्राप्ति के साथ-साथ मोक्ष भी प्राप्त होता है जो भक्त सभी एकादशियों का व्रत नहीं कर पाते वह निर्जला एकादशी पर सेवा कार्य एवं व्रत करके वर्ष भर के पुण्य एवं लाभ प्राप्त करते हैं। मानव जीवन ही सर्वोपरि धर्म है ऐसे भाव को रखते हुए हमारी संस्था “समर्पण” “सेवा” “संस्कार”* को मूल आधार मानती है।प्रकृति एवं सृष्टि के संवर्धन में सेवा का संदेश आम जनमानस में सेवा जागृति करने का कार्य करता है।

बिना सेवा कार्य भारतीय संस्कृति अधूरी है, एकादशी व्रत एवं सेवा करने से सनातन जीवन दर्शन को एक बड़ा आधार मिलता है,और इसलिए किसी न किसी रूप में सनातन समाज जागरण का सदैव कार्य करते रहना चाहिए I

श्री बालाजी मानव सेवा समिति* के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि निर्जला एकादशी का व्रत एवं ठंडाई वितरण करने से साक्षात भगवान श्री कृष्ण का दर्शन एवं उनके द्वारा सनातन समाज को सशक्त मार्गदर्शन देने का जो आधार है वह हमें अपने जीवन को वसुधैव कुटुंबकम जैसी परंपरा की ओर आकर्षित करता है।निर्जला एकादशी व्रत एवं सेवा कार्य करने से मन को शांति मिलती है Iइस अवसर पर संस्था की ओर से सतेन्द्र राघव, मुकेश यादव, प्रमोद चौहान, जयप्रकाश सिंह,आशीष बंसल जय प्रकाश सिंह, प्रवीण अरोड़ा, मोहन कुमार,पवन कुमार मित्तल, आशुतोष जैना, मुकेश सोनी,एडo मुकेश शर्मा, संस्कार पाठशाला संयोजिका बीना आरोड़ा, नवनीता महे, महिमा पांडे,पिंकी त्रिपाठी सहित सैकड़ों की उपस्थिति रही I

Related Articles

Back to top button