GautambudhnagarGreater noida news

ग्रेटर नोएडा। ई-रजिस्ट्री के विरोध में प्रदर्शन, परी चौक के लिए पैदल मार्च निकालने के दौरान पुलिस ने यूपी रेरा गेट पर ही रोका

ग्रेटर नोएडा। ई-रजिस्ट्री के विरोध में प्रदर्शन, परी चौक के लिए पैदल मार्च निकालने के दौरान पुलिस ने यूपी रेरा गेट पर ही रोका

ग्रेटर नोएडा। ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में डीड राइटर एसोसिएशन और वकीलों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। परी चौक के लिए पैदल मार्च निकालने के दौरान पुलिस ने यूपी रेरा गेट पर ही रोक दिया। वहीं दादरी में वकीलों ने जीटी रोड पर जुलूस निकालकर आधा घंटे तक जाम लगाया। वकीलों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी आंदोलन जारी रहेगा। ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री (ई-पंजीकरण) व्यवस्था के विरोध में वकील, बैनामा लेखक, स्टाम्प वेंडर्स ने रामपुर मार्केट गोलचक्कर पर इकट्ठा होकर परी चौक तक पैदल विरोध मार्च निकालने का फैसला किया था। प्रदर्शनकारियों के पहुंचने से पहले ही पुलिस बल ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय परिसर के चारों तरफ से घेराबंदी कर दी। आंदोलनकारी पैदल मार्च निकालते हुए पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। बैरिकेडिंग देखकर प्रदर्शनकारी भड़क गए। पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। माहौल बिगड़ता देख अपर जिलाधिकारी बच्चू सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने वकीलों का समझा बुझाकर शांत किया।इस बारे में

एडवोकेट एंड डीड राइटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप भाटी का कहना है कि प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी (भू-अध्याप्ति) बच्चू सिंह को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। अपर जिलाधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं और मांगों से शासन को तत्काल अवगत कराया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद सभी अधिवक्ता एवं अन्य प्रदर्शनकारी वापस अपने धरना स्थल पर पहुंच गए और हड़ताल जारी रखी। इस दौरान बार एसोसिएशन के सहसचिव एडवोकेट गिरराज सिंह चपराना, पूर्व सचिव एडवोकेट महेश भाटी सहित एक प्रतिनिधिमंडल ने दादरी विधायक तेजपाल नागर से भी मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए ई-पंजीकरण प्रणाली से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी दी। विधायक तेजपाल नागर ने उत्तर प्रदेश के राजस्व मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल को पत्र भेजकर अधिवक्ताओं की मांगों पर विचार करने तथा ई-पंजीकरण प्रणाली को वापस लेने का अनुरोध किया। संगठन के पूर्व महासचिव महेश भाटी ने बताया कि मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button