क्षत्रिय महासभा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन
क्षत्रिय महासभा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा।क्षत्रिय महासभा वेलफेयर फाउंडेशन (रजि.) गौतम बुद्ध नगर द्वारा सेक्टर ओमिक्रॉन-2 में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026 की 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना तथा उनकी उपलब्धियों को समाज के समक्ष सम्मानपूर्वक प्रस्तुत करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह रावल, महासचिव मनीष कुमार कुशवाहा, तरुण चौहान, संजय राणा, गौरव भाटी, महेश जादौन, राजेश राज सिंह, प्रताप रावल, अभय जी, कुशल पाल , राहुल चौहान , एस.पी. जादौन , शैलेंद्र सहित सेक्टर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं, बहनों एवं अभिभावकों ने भी सहभागिता की तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उपस्थित वक्ताओं ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।अंत में क्षत्रिय महासभा वेलफेयर फाउंडेशन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजहित एवं शिक्षा प्रोत्साहन से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।




