जनता दल यूनाइटेड के एनसीआर प्रभारी बने दयानंद राय, जाट समाज ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष आर.बी.सिंह के नेतृत्व में किया गया स्वागत
जनता दल यूनाइटेड के एनसीआर प्रभारी बने दयानंद राय, जाट समाज ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष आर.बी.सिंह के नेतृत्व में किया गया स्वागत

ग्रेटर नोएडा। जनता दल यूनाइटेड ने दयानंद राय जो पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं व स्वर्ण आयोग के सदस्य हैं उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है और उन्हें एनसीआर प्रभारी बनाया गया है बुधवार को जाट समाज ग्रेटर नोएडा के पदाधिकारी अध्यक्ष आर.बी.सिंह के नेतृत्व में उनके निवास पर पहुंचे और उनका स्वागत किया इस मौके पर आर.बी. सिंह ने कहा कि दयानंद राय लगातार जनता दल युग की सेवा करते आ रहे हैं और संगठन मैं महत्वपूर्ण काम करते आ रहे हैं उन्हें हमारे जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है उन्होंने बताया कि उनके साथ दर्जनों लोग पहुंचे और दयानंद राय का स्वागत किया गया इस मौके पर दयानंद राय ने जाट समाज ग्रेटर नोएडा का आभार व्यक्त किया और कहा कि हम पार्टी के लिए लगातार काम करते आ रहे हैं और हमारा प्रयास रहेगा की पार्टी को ऊंचाइयों तक पहुंचाएं और एनसीआर में लोगों को इस पार्टी से जोड़ें ।इस मौके पर सुधीर कुमार,राकेश चौधरी, राजकुमार मोहन मुंडवाल,विनोद प्रधान, बीटू तालान,संजय तालान,मनीष राजौरा,नीतीश चौहान भी मौजूद रहे




