गोस्वामी सुशील जी महाराज का जन्मदिवस मनाया गया सद्भावना दिवस के रूप में ,संतों का विशाल समागम
गोस्वामी सुशील जी महाराज का जन्मदिवस मनाया गया सद्भावना दिवस के रूप में ,संतों का विशाल समागम

ग्रेटर नोएडा ।परम श्रद्धेय गोस्वामी सुशील जी महाराज के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से आए 40 से अधिक संतों और धर्मगुरुओं ने भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए और समाज में एकता, भाईचारा तथा सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में आचार्य प्रमोद कृष्णम, डॉ. मोहनजी, स्वामी सतीशाचार्य जी महाराज, डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी, इकबाल सिंह लालपुरा सहित अनेक प्रमुख धर्मगुरु एवं सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं। सभी वक्ताओं ने समाज को जोड़ने, पारस्परिक सम्मान बढ़ाने और मानवता के मूल्यों को सुदृढ़ करने पर बल दिया।
इस अवसर पर Ammucare Charitable Trust द्वारा खाद्य वितरण वाहन सेवा का उद्घाटन भी किया गया। संस्था पिछले 22 वर्षों से देशभर के 19 स्थानों पर अन्नदान, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। साथ ही 11 स्थानों पर बच्चों के पालन-पोषण और उनके समग्र विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और समाज में सद्भावना व सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाया।




