दादरी नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आम सभा की हुई बैठक। जब बात जनता के अधिकारों की हो, तो कांग्रेस कार्यकर्ता कभी पीछे नहीं हटता।दीपक चोटीवाला
दादरी नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आम सभा की हुई बैठक।
जब बात जनता के अधिकारों की हो, तो कांग्रेस कार्यकर्ता कभी पीछे नहीं हटता।दीपक चोटीवाला

ग्रेटर नोएडा ।जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अंतर्गत दादरी नगर कांग्रेस की एक विशेष बैठक कांग्रेस संगठन को नगर स्तर पर अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से रेलवे रोड स्थित दादरी नगर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं के मध्य प्रतिबद्धता और समर्पण के महत्व को बयान करने और कांग्रेसजनों का मनोबल ऊँचा रहे इसके लिए विशेष रूप से, बीते समय एक आंदोलन के दौरान जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद वे बैठक में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस का इतिहास संघर्ष, त्याग और जनसेवा का रहा है, और आज भी हम उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। व्यक्तिगत कठिनाइयां चाहे जितनी भी हों, जब बात जनता के अधिकारों की हो, तो कांग्रेस कार्यकर्ता कभी पीछे नहीं हटता। उन्होंने वर्तमान सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश में महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और आम आदमी की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता सच्चाई को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ज़ोर देकर आह्वान किया कि वे केवल बैठकों तक सीमित न रहें, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए संघर्ष करें। हमें हर गांव, हर वार्ड और हर गली तक संगठन को मजबूत करना है, तभी हम जनविरोधी नीतियों का मजबूती से मुकाबला कर पाएंगे। दादरी नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मवीर प्रधान ने कहा कि दादरी नगर में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है और उसकी सक्रियता से ही पार्टी मजबूत बनती है।उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि हम आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ काम कर रहे हैं जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं जैसे बिजली, पानी, सड़क, सफाई और रोजगार को प्राथमिकता के साथ उठाकर और प्रशासन पर उनके समाधान के लिए दबाव बनाने का काम हम कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार कर रहे है।
उन्होंने यह भी कहा कि नगर स्तर पर जल्द ही विभिन्न वार्डों में बैठकें और जनसंपर्क अभियान चलाए जाएंगे, जिससे कांग्रेस की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाया जा सके।पूर्व नगर पालिका कांग्रेस चेयरमैन प्रत्याशी अशोक पंडित ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा देश को एकजुट रखने और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की रही है।
उन्होंने कहा कि आज देश में नफरत और विभाजन की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस हमेशा भाईचारे, सद्भाव और संविधान की रक्षा के लिए खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और लोगों को यह बताएं कि कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है जो देश और समाज को सही दिशा दे सकती है।दादरी नगर कांग्रेस बैठक में अशोक पंडित, धर्मवीर प्रधान, मुकेश शर्मा, महाराज सिंह नागर, सुरेंद्र प्रताप सिंह, भगवती शर्मा, नीरज लोहिया, धर्म सिंह, निशा शर्मा, किशन शर्मा, सीमा देवी, गुलवीर, फिरे विधूड़ी, डॉ० महेन्दर सिंह, योगेश शर्मा, सत्यप्रकाश, सुबोध छाबड़ी, जयकरन मवि, शैलेंदर यादव, निजामुद्दीन, सोमदत्त, प्रेमदत्त शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।




