GautambudhnagarGreater noida news

ग्रेटर नोएडा की पेंट फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियों ने एक घंटे मशक्कत के बाद आग में पाया काबू

ग्रेटर नोएडा की पेंट फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियों ने एक घंटे मशक्कत के बाद आग में पाया काबू

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना क्षेत्र के साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र स्थित डी-79 पेंट फैक्ट्री में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में रखे पेंट और केमिकल के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार घटना के समय फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। अचानक आग लगने के बाद लपटों ने वहां रखे केमिकल से भरे ड्रमों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग तेजी से फैलने लगी। हालात बिगड़ते देख फैक्ट्री में मौजूद मजदूर जान बचाकर बाहर भागे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ जितेंद्र कुमार एफ एस ओ इकोटेक फर्स्ट सहित दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जितेन्द्र कुमार ने बताया कि आसपास की फैक्ट्रियों में कोई हादसा न हो उसके पूरे प्रयास किए गए हालांकि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button