आईटीएस डेंटल कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
आईटीएस डेंटल कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

ग्रेटर नोएडा । आई0 टी0 एस0 डेंटल कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान, उनकी उपलब्धियों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करन तथा लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढाना था। इस कार्यक्रम में संस्थान की महिला शिक्षकों, अध्ययनरत छात्राओं और महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।
इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ० सचित आनंद अरोरा ने सभी महिला कर्मचारियों एवं छात्राओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, प्रशासन और अन्य अनेक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। डॉ अरोरा ने कहा कि संस्थान का हमेशा से महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रहा है। संस्थान में छात्राओं को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और अपने कौशल को विकसित करने के लिए अनेक अवसर प्रदान किए जाते हैं ।डॉ0 अरोरा ने कहा कि संस्था में 80 प्रतिशत से ज्यादा संख्या छात्राओं की रही है। आजकल देश की लडकियां खासकर शिक्षा के क्षेत्र में लडकों को भी मात देकर उनसे आगे बढ़ रही है तथा देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। महिला दिवस हमें महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है। हमें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम हमारी छात्राओं को और अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा।इस अवसर पर अपने बधाई संदेश में आई० टी० एस० द एजूकेशन ग्रुप की वाइस चेयरमैन सोहिल चड्ढा ने कहा कि देश एवं समाज को आगे बढाने के लिए महिलाओं का बहुत अहम स्थान है । देश की महिलाएं आज हर क्षेत्र में चाहे शिक्षा, चिकित्सा एवं प्रशासनिक कार्य के क्षेत्र में पुरूषों की भांति बराबर का योगदान दे रही है।




