इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) की ओर से अध्यक्ष संजीव शर्मा ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा आयोजित नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड की जनसुनवाई में उठाईं उद्यमीहित समस्याएं
इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) की ओर से अध्यक्ष संजीव शर्मा ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा आयोजित नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड की जनसुनवाई में उठाईं उद्यमीहित समस्याएं

ग्रेटर नोएडा ।इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) की ओर से अध्यक्ष संजीव शर्मा ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा आयोजित नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड की जनसुनवाई में हिस्सा लिया उन्होंने कहा कि फ्लोर-वाइज कनेक्शन की पहल – पिछली जनसुनवाई में हमारे द्वारा उठाये गए औद्योगिक भवनों में फ्लोर-वाइज विद्युत कनेक्शन की पहल एनपीसीएल द्वारा की गई है। यह उद्योगों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं व्यावहारिक कदम है जिसके लिए हमारी संस्था आयोग एव एनपीसीएल का धन्यवाद करते है।वर्तमान में एलटी कनेक्शन की सीमा 50 किलोवाट है, जो कई औद्योगिक इकाइयों के लिए अपर्याप्त है। अतः निवेदन है कि इसे बढ़ाकर 100 किलोवाट किया जाए, जिससे छोटे एवं मध्यम उद्योगों को राहत मिल सके।वर्तमान में जो विद्युत छूट/रियायत उद्योगों को मिल रही है, उसे जारी रखा जाना अत्यंत आवश्यक है ताकि उद्योग प्रतिस्पर्धात्मक बने रहें और क्षेत्र में रोजगार एवं निवेश को प्रोत्साहन मिलता रहे।नए बिजली कनेक्शन पर सिक्योरिटी डिपॉजिट को ₹1000 प्रति किलोवाट से बढ़ाकर ₹2000 प्रति किलोवाट करने का निर्णय उद्योगों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाल रहा है। अतः हमारा विनम्र निवेदन है कि इस वृद्धि पर पुनर्विचार किया जाय और इसको वापिस Rs 1000 पर किलोवाट किया जाय।नए कनेक्शन के लिए वास्तविक डेवलपमेंट चार्जेज के स्थान पर सप्लाई अफोर्डेबल चार्ज लागू करना उद्योगों के लिए अस्पष्ट एवं संभावित रूप से महंगा हो गया है। अतः हमारा अनुरोध है कि पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु वास्तविक डेवलपमेंट चार्जेज की व्यवस्था ही जारी रखी जाए।इस मौके पर उन्होंने आशा व्यक्त की है कि आयोग उपरोक्त सुझावों एवं आपत्तियों पर सकारात्मक विचार करेगा और उद्योगों के हितों की रक्षा करते हुए उचित निर्णय लेगा।




