GautambudhnagarGreater noida news

भूमाफियाओं के खिलाफ सरकार कब करेगी कार्यवाही। श्याम सिंह भाटी 

भूमाफियाओं के खिलाफ सरकार कब करेगी कार्यवाही। श्याम सिंह भाटी 

ग्रेटर नोएडा- सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेता श्याम सिंह भाटी के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन प्रेस क्लब ग्रेटर नोएडा में किया गया प्रेस वार्ता में उपस्थित पत्रकार बंधुओ को जानकारी देते हुए बताया कि ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र पटवाडी गांव के खसरा संख्या 371व 377 का मुआवजा भी उठा लिया गया था और अब भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से होटल, बारात घर एवं रेस्टोरेंट बना लिया गया है और प्राधिकरण की जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा खरीद फरोख्त का भी काम किया जा रहा है। जिसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लगातार ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों व जिलाधिकारी को की जाती रही है। लेकिन आज तक इस भूमाफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है इस पर प्रकरण को लेकर श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने सरकार से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और जो भी इस प्रकरण में शामिल लोग हैं उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। श्याम सिंह भाटी एडवोकेट का कहना है कि एक तरफ तो प्रदेश के मुख्यमंत्री जीरो टॉलरेंस की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ उनके ही पुलिस अधिकारी सरकारी जमीनों पर कब्जा करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकरण में जल्द से जल्द जांच नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एन जी द्वारा भी 6 मार्च 2026 को एक पत्र लिखकर प्रकरण की जाँच की बात कही गई है जो भी इस प्रकरण में शामिल लोग हैं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की आदेश दिए गए है।

Related Articles

Back to top button