भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम नारी शक्ति को नमन – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर कार्यकम हुआ आयोजित
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम नारी शक्ति को नमन – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर कार्यकम हुआ आयोजित

ग्रेटर नोएडा।भारतीय जनता पार्टी जिला गौतमबुद्धनगर तिलपता गोलचक्कर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम नारी शक्ति को नमन – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर आयोजित किया गया । भाजपा जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम मे मुख्यअतिथि जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष लता चेची रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी तोमर ने की ।इस अवसर पर मातृशक्ति को नमन करते हुए समाज, परिवार और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के अमूल्य योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण किया। जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि भाजपा के शासन में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है देश की बेटियों ने पिछले वर्ष आप्रेशन सिंदूर में पहलगाम हमले का बदला पाकिस्तान से देश की बहादुर बेटियों कर्नल सोफिया कुरैशी एवं विंग कमांडर वियोमिका सिंह को भेजा गया जिन्होंने पहलगाम हमले का बदला लिया और आज माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तिकरण को नई गति मिली है। वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।नारी शक्ति समाज की प्रेरणा और राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला है। आइए, हम सभी मिलकर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के संकल्प को और मजबूत करें।बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष लता चेची ने कहा कि महिलायें आज आर्थिक राजनैतिक कृषि औद्योगिक और सैन्य गतिविधियों के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं । महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी तोमर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की संसद में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए संसद में महिलाओं को 33% प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया और देश व प्रदेश की सरकारों के द्वारा महिलाओं के नाम से अनेकों योजनाएं सरकार द्वारा संचालित करके महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य अर्पणा सिंह डॉक्टर संगीता रावल संगीता तिवारी प्रीति सिंह बघेल ज्योति सिंह मुकेश भाटी बॉबी देवी यशोधा सिंह अनीता शिशोदिया अंजलि शिशोदिया शांति सिंह अंजू पुंडीर लक्ष्मी सूर्यकला आदि जिले की प्रबुद्ध महिलाओं प्रोफेशर वकील चिकित्सक शिक्षिकाओं को पटका उढ़ाकर स्वागत सम्मानित किया गया ।




