ज़ेवर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 का आयोजन, जेवर विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद
ज़ेवर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 का आयोजन, जेवर विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद
अंत्योदय की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति
प्रशिक्षण महाअभियान से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

ग्रेटर नोएडा ।ज़ेवर विधानसभा के ज़ेवर मंडल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 में ज़ेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने सहभागिता कर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने संगठन की विचारधारा, सेवा, समर्पण और अंत्योदय के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित अंत्योदय का सिद्धांत भारतीय जनता पार्टी की मूल प्रेरणा है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है।”जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि *”प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसेवा के संकल्प से और अधिक सशक्त बनाना है, ताकि वे समाज के बीच प्रभावी रूप से कार्य कर सकें।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अंत में कहा कि *”समर्पित, अनुशासित और जागरूक कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं।”इस मौके पर जनपद गौतमबुद्धनगर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, जेवर मंडल के अध्यक्ष संजीव शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय रावत, भीम सिंह छौंकर, बॉबी शर्मा, सतपाल तालान, विजेन्द्र तालान, विकास चौधरी, रोहित अग्रवाल, रोहित छौंकर, वेदप्रकाश अग्रवाल, चंद्रमणि भारद्वाज, मोनू गर्ग, विकास राणा आदि सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




